Ramlala Pran Pratishta Puja Vidhi And Bhog : पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मृगशिरा नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग के समय अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। पंचांग के अनुसार 22 जनवरी 2024 को ऐसा ही कुछ दिव्य योग 84 सेकंड के लिए बन रहा है। जोकि पंचांग और ज्योतिष की दृष्टि से बहुत खास योग है।
इस समय देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में भगवान राम के इस पावन उत्सव की धम मची हुई है और सभी लोग भगवान श्रीराम के इस पवित्र उत्सव में भाग लेना चाहते हैं, लेकिन कई कारणों से इस समारोह में सभी लोग भाग नहीं ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : कौन थीं माता अनुसुइया, जिन्होंने सीता जी को दिए कभी ना गंदे होने वाले वस्त्र
अत: आप चाहते हैं कि भगवान के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के बराबर फल आपको भी मिले तो आप इस दौरान अपने घर में भगवान श्रीराम की पूजा करके और उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग उन्हें अर्पित करें तो आपको अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो सकती है।
आप चाहें तो अपने आराध्य के लिए इस दिन व्रत भी कर सकते हैं और साथ ही पुण्य के निमित्त धर्म कार्य आदि भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं भगवान को इस दिन किन चीजों का आप भोग लगा सकते हैं।
आप इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें। इसके बाद आप शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीराम की प्रतिमा अपने घर या पूजास्थल पर अथवा एक चौकी पर नया वस्त्र बिछाकर स्थापित करें।
ये भी पढ़ें : कहां है माता सीता का पर्दा? प्रभु राम ने बाण से नदी में किया था स्थापित
पूजास्थल पर धूप-दीप और नवैद्य रखें। साथ ही धूप-दीप जलाएं। इसके बाद भगवान को नवैद्य अर्पित करें। भगवान को पान-सुपारी का भोग अर्पित करें।
इसके बाद आप आटे की पंजीरी आदि का भोग भी भगवान को लगाएं। पंचामृत अर्पित करें और साथ ही भगवान को राजभोग बहुत प्रिय है तो आप श्रीराम को राजभोग भी अर्पित कर सकते हैं। साथ ही आप भगवान की आरती करें और पूजा में हुई भूल के लिए क्षमा मांग लें।
ये भी पढ़ें : ऋषियों की सेवा करने के बाद भी शबरी को क्यों मिला श्राप?
ऐसा करने से आपको भगवान श्रीराम के साथ ही संपूर्ण रामदबार की दिव्य विभूतियों का आशीर्वाद मिल सकता है और आपके जन्म जन्म के पापों का नाश हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines