Rama Ekadashi 2023: आज रमा एकादशी का पावन व्रत है। रमा एकादशी का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को रखा जाता है। माता लक्ष्मी का एक नाम रमा भी है और इस एकादशी के दिन श्रीहरि भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
दिवाली में पहले रखा जाने वाला यह एकादशी व्रत काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि रमा एकादशी के दिन विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखते हैं। इसके साथ ही व्रत के दौरान इस व्रत कथा को पढ़ना या फिर सुनना चाहिए। माना जाता है कि इस कथा का पाठ करने से सभी कष्टों और पापों से छुटकारा मिल जाता है।
रमा एकादशी की व्रत कथा
काफी समय पहले एक नगर में मुचुकंद नाम के एक प्रतापी राजा रहते थे। चंद्रभागा नाम की उनकी एक पुत्री थी। राजा ने अपनी बेटी का विवाह राजा चंद्रसेन के बेटे शोभन के साथ कर दिया। शोभन एक समय बिना खाए नहीं रह सकता था। शोभन एक बार कार्तिक मास के महीने में अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया, तभी रमा एकादशी व्रत पड़ा। चंद्रभागा के गृह राज्य में सभी रमा एकादशी का नियम पूर्वक व्रत रखते थे और ऐसा ही करने के लिए शोभन से भी कहा गया। शोभन इस बात को लेकर परेशान हो गया कि वह एक पल भी भूखा नहीं रह सकता है तो वह रमा एकादशी का व्रत कैसे कर सकता है।
यह भी पढ़ें: गुरुवार को कर लें 5 ज्योतिषीय उपाय, वैवाहिक और आर्थिक जीवन हमेशा रहेगा खुशहाल
वह इसी परेशानी के साथ पत्नी के पास गया और उपाय बताने के लिए कहा। चंद्रभागा ने कहा कि अगर ऐसा है तो आपको राज्य के बाहर जाना पड़ेगा, क्योंकि राज्य में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो इस व्रत नियम का पालन न करता हो। यहां तक कि इस दिन राज्य के जीव-जंतु भी भोजन नहीं करते हैं। आखिरकार शोभन को रमा एकादशी उपवास रखना पड़ा, लेकिन पारण करने से पहले उसकी मृत्यु हो गयी।
चंद्रभागा ने पति के साथ खुद को सती नहीं किया और पिता के यहां रहने लगी। उधर एकादशी व्रत के पुण्य से शोभन को अगले जन्म में मंदरांचल पर्वत पर आलीशान राज्य प्राप्त हुआ। एक बार मुचुकुंदपुर के ब्राह्मण तीर्थ यात्रा करते हुए शोभन के दिव्य नगर पहुंचे। उन्होंने सिंहासन पर विराजमान शोभन को देखते ही पहचान लिया। ब्राह्मणों को देखकर शोभन सिंहासन से उठे और पूछा कि यह सब कैसे हुआ।
तीर्थ यात्रा से लौटकर ब्राह्मणों ने चंद्रभागा को यह बात बताई। चंद्रभागा बहुत खुश हुई और पति के पास जाने के लिए व्याकुल हो उठी। वह वाम ऋषि के आश्रम पहुंची। चंद्रभागा मंदरांचल पर्वत पर पति शोभन के पास पहुंची। अपने एकादशी व्रतों के पुण्य का फल शोभन को देते हुए उसके सिंहासन व राज्य को चिरकाल के लिये स्थिर कर दिया। तभी से मान्यता है कि जो व्यक्ति इस व्रत को रखता है वह ब्रह्महत्या जैसे पाप से मुक्त हो जाता है और उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
https://youtu.be/Np67n7d6ZKo
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines