6 अप्रैल 2025 को रामनवमी है। इस दिन वृषभ राशि में गुरु विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा मौजूद रहेंगे। कन्या राशि में केतु रहने वाले हैं। इसके साथ ही सूर्य, बुध, शुक्र और राहु ग्रह मीन राशि में मौजूद रहेंगे।
इन ग्रहों के संयोग के चलते कुछ राशि वालों के लिए रामनवमी का दिन बेहद खास रहने वाला है। हालांकि इसके आगे भी कुछ दिनों तक यह संयोग बना रहेगा। इस कारण इसका लाभ कुछ और दिनों तक राशियों को मिलेगा। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए रामनवमी का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि में गुरु स्थित रहेंगे। इस कारण आपकी सोच स्पष्ट होगी। आर्थिक मामलों में स्थिरता आएगी और आप भविष्य की प्लानिंग करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में कोई अच्छी डील आपको मिल सकती है। स्टूडेंट्स को भी पॉजिटिव रिजल्ट्स मिलने की संभावना है। जो भी स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह दिन अच्छा रहेगा। आपको फैमिली का पूरा सपोर्ट मिलेगा।
कर्क राशि
चंद्रमा और मंगल आपकी राशि में मौजूद रहेंगे। इससे चंद्र-मंगल योग बन जाएगा। इस योग के बनने से आप जो भी सोचेंगे, उसे पूरा करने की हिम्मत और एनर्जी आपके अंदर इस योग से आएगी। काम को लेकर आपके अंदर जोश रहेगा। पुराने अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। घरेलू मामलों में भी संतुलन बना रहेगा। आप अगर कोई डिसीजन लेना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए शानदार रहेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के पंचम भाव पर भी चंद्र-मंगल योग का असर होगा। इस कारण आपकी क्रिएटिविटी में निखार आएगा। लव लाइफ और एजुकेशनल लाइफ शानदार होगी। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं तो रिश्ते में मजबूती बढ़ेगी। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में फोकस बढ़ेगा। जो भी लोग राइटिंग, म्यूजिक या डिजाइनिंग से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि में सूर्य, शनि, राहु, शुक्र और बुध मौजूद रहेंगे। इससे आपकी पर्सनैलिटी, सोच और बातचीत में गहराई आएगी। लोग आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। आपके फैसलों का असर आपकी लाइफ में देखने को मिलेगा। पर्सनल लाइफ, करियर और रिलेशनशिप में नया मोड़ आ सकता है। अगर आप जॉब चेंज करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए समय अच्छा है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Ram Navami 2025: नवमी को प्रभु को अर्पित करें ये 7 सामान, भगवान राम बनाएंगे आपके काम!
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines