---विज्ञापन---

ज्योतिष

रामनवमी पर राशि के अनुसार कर लें ये उपाय, मिलेगी धन-संपत्ति और दूर होंगी समस्याएं!

Ram Navami 2025: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान राम का जन्मदिन मनाया जाता है। साल 2025 में यह 6 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन अगर आप राशि के अनुसार कुछ उपायों को करेंगे तो आपके जीवन में धन, यश और वैभव की कमी नहीं रहेगी।

Ram Navami 2025: 6 अप्रैल को चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन और नवमी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। इस कारण नवमी तिथि को रामनवमी मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम का पूजन हर मनोकामना की पूर्ति करता है।

ज्योतिष के अनुसार अगर रामनवमी को राशि के अनुसार कुछ उपायों को कर लिया जाए तो जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का अंत हो जाता है। इसके साथ ही जीवन में सुख और समृद्धि का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि राशि के अनुसार रामनवमी पर कौन से उपायों को किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

राम नवमी के दिन ‘ॐ श्री रामाय नमः’ का 108 बार जप करें और प्रभु को लाल चंदन चढ़ाएं।

वृषभ राशि

भगवान राम को गाय का घी और मिश्री चढ़ाएं और सफेद फूल अर्पित करें।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

तुलसी दल के साथ गुड़ और मूंग के लड्डू भगवान श्रीराम को अर्पित करें।

कर्क राशि

रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ करें और जल में केसर डालकर प्रभु को अर्पित करें।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

भगवान श्रीराम को गुड़ और गेहूं से बनी चीजों का भोग लगाएं और तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।

कन्या राशि

भगवान राम को हरे रंग का फल अर्पित करें और राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि वाले भगवान श्रीराम को गुलाब का फूल और खीर अर्पित करें। इसके साथ ही ‘रामेति रामभद्रेति रामचंद्रेति वा स्मरन्‌। नरो न लिप्यते पापै भुक्तिं मुक्तिं च विन्दति॥’ मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

राम दरबार का पूजन करें। इसके साथ ही प्रभु को लाल फल और मिठाई अर्पित करें।

---विज्ञापन---

धनु राशि

रामनवमी के दिन पीले कपड़े पहनकर पूजन करें। इसके साथ ही भगवान राम को बेसन के लड्डू और केले अर्पित करें।

मकर राशि

भगवान श्रीराम की स्तुति और शनि के मंत्रों का जाप करें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

भगवान श्रीराम को नीले फूल अर्पित करें और ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

भगवान राम को केसर का भोग लगाएं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 06, 2025 07:53 AM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola