Ram Navami 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को रामनवमी है। रामनवमी के दिन चैत्र नवरात्रि की समाप्ति हो जाएगी। पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिषियों का मानना है कि इस बार नवरात्रि पर कई तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषियों का मानना है कि ऐसा संयोग श्री राम जी के जन्म के समय बना था। तो आज इस खबर ज्योतिषियों के अनुसार, जानेंगे कि श्रीराम जी के जन्म के समय कौन सा संयोग बना था। साथ ही इन संयोगों के बनने से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।
राम नवमी पर बन रहे हैं शुभ संयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के दिन कई तरह के शुभ संयोग बन रहे हैं।
कर्क लग्न
ज्योतिषियों के अनुसार, राम नवमी के दिन चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। इस दिन कर्क लग्न रहने वाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री राम जी का जन्म भी कर्क लग्न में ही हुआ था।
सूर्य की स्थिति
ज्योतिषियों के अनुसार, रामनवमी के दिन सूर्य देव अपनी उच्च राशि मेष में विराजमान रहेंगे। साथ ही दोपहर के समय में दशम भाव में मौजूद रहेंगे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब राम जी का जन्म हुआ था तो उस समय सूर्य देव मेष राशि और दशम भाव में मौजूद थे।
गजकेसरी राजयोग
ज्योतिषियों के अनुसार, जब प्रभु श्री राम जी का जन्म हुआ था तो उस समय उनकी कुंडली में गजकेसरी राजयोग था। जिन लोगों की कुडंली में गजकेसरी राजयोग बनता है वह गज के समान शक्ति और धन दौलत प्राप्त करता है। बता दें कि इस साल वैसा ही गजकेसरी राजयोग बन रहा है।
किन राशियों के लिए रहेगा शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रामनवमी के दिन मेष, कर्क और तुला राशि वाले लोगों को लाभ ही लाभ होगा। इन राशि के लोगों पर भगवान श्री राम की कृपा बनी रहेंगी। साथ ही अच्छी नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। कारोबार में जमकर वृद्धि होगी। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आए के नए-नए स्रोत बनेंगे।
यह भी पढ़ें- खुद करें अष्टमी-नवमी पर हवन, जानें पूजा सामग्री और मंत्र
यह भी पढ़ें- नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
10 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines