Ram Katha Sita Ji Ke Shraap: अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। यह कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को रखा गया है। ऐसे में लाखों भक्त राम मंदिर के दर्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहते हैं कि प्रभु श्रीराम, सीता माता के बिना अधूरे हैं। सीता जी ने एक कुशल जीवनसाथी के तौर पर हमेशा उनका साथ दिया। यहां तक कि माता सीता ने 14 वर्षों तक वनवास के दौरान प्रभु श्री राम का साथ दिया। वैसे तो सीता माता जुड़े कई किस्से और प्रसंग शास्त्रो में वर्णित हैं। लेकिन, आज हम आपको ‘राम सिया राम’ सिरीज की अगली कड़ी में यह बता रहे हैं कि सीता जी ने गाय समेत गाय, फल्गू नदी, केतकी-फूल को श्राप क्यों दिया था?
माता सीता ने गाय समेत जिन 3 चीजों को श्राप दिया था, उसके बारे में एक कथा महाकाव्य रामायण में वर्णित है। वाल्मीकि रामायण के मुताबिक, यह कथा श्रीराम के पिता दशरथ के पिंडदान से जुड़ी है।
दरअसल श्रीराम अपने पिता का श्राद्ध करने के लिए गया (बिहार का एक जिला) गए थे। पितृ कर्म से जुड़े सामान को लाने के लिए श्रीराम निकले। परंतु, दोपहर (पिंडदान के समय तक) नहीं लौटे। तब माता सीता ने विधिवत श्राद्ध कर्म पूरा किया। जिसके साक्षी वहां स्थित वट वृक्ष (बरगद का पेड़), फल्गू नदी, गाय और केतकी के फूल बने।
कहते हैं कि इसके बाद माता सीता ने फल्गू नदी, केतकी के फूल और गाय को श्राप दे दिया। माता सीता के श्राप के प्रभाव से गाय जूठा खाने वाली कहलाने लगी। फल्गु नदी जल विहीन (बिना जल के) हो गई। जबकि केतकी का फूल भगवान की पूजा में वर्जित हो गया। वहीं सच बोलने के कारण वट वृक्ष की पूजा आज भी की जाती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
14 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines