Ram Katha Shri Ram Shatrughan lavanasura Interesting Story : राम सिया राम… की कड़ी में हम प्रतिदिन कोई ना कोई रोचक किस्सा और कहानी रामचरित मानस के अनुसार आप लोगों के साथ शेयर कर रहे हैं। वहीं आज आपको बताने जा रहे हैं कि श्रीराम ने लंका का राजा रावण के भाई विभीषण को बनाया और किष्किंधा का राजा बालि के छोटे भाई सुग्रीव का बनाया था, लेकिन मथुरा का राजा अपने छोटे भाई शत्रुघ्न को क्यों बनाया…
पौराणिक काल में भगवान श्रीराम ने अयोध्या में 11 हजार वर्षो तक शासन किया और इस दौरान उन्होंने कई धर्मयुद्ध किए। तथा कई राजवंशों को समाप्त कर दिया। मान्यता है कि एक बार श्रीराम ने किष्किंधा के राजा महाबलि बालि का वध अपने मित्र और बालि के भाई सुग्रीव के कहने पर कर दिया था और सुग्रीव को वहां का राजा बना दिया।
ये भी पढ़ें : श्रीराम ने क्यों मारा महाबली बालि को बाण
वहीं दूसरी ओर परम शक्तिशाली लंकापति रावण समेत उसके कुल समूल विनाश करने के पश्चात उसके भाई विभीषण को लंका का राजा बना दिया था। परंतु वहीं धर्मशास्त्रों की मानें तो भगवान श्रीराम ने अपने छोटे भाई शत्रुघ्न को मथुरा के राजा लवणासुर का संहार करने के लिए भेजा था और मथुरा को अपने अधिकार में लेकर शत्रुघ्न को ही वहां का राजा घोषित कर दिया था। इसके बाद शत्रुघ्न ने मथुरा पर लंबे समय तक शासन किया।
मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने जिस भी राजा का वध किया वहां उस राजा के परिवार के ही किसी व्यक्ति को वहां के राजकाज का भार इसीलिए सौंपा था कि वह व्यक्ति वहां की परिस्थिति और समस्याओं से भलीभांति अवगत था और वह अपने राज्य की जनमानस की भावनाओं को समझता था। इसीलिए श्रीराम ने सुग्रीव को किष्किंधा और रावण के भाई विभीषण को लंका का राजा बनाया था। मान्यता है कि मथुरा का राजा लवणासुर लंकापति रावण का भांजा था और बहुत ही शक्तिशाली राजा था।
ये भी पढ़ें : श्रीराम ने रावण से पूजा क्यों करवाई थी
कहा जाता है कि उसके पास शिव का महाप्रलयंकारी त्रिशूल था। जो भी राजा युद्ध की इच्छा से उसके सामने आता था वह त्रिशूल से उसका अंत कर देता था। इसीलिए कई राजा लवणासुर के हाथों मारे गए और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सका। लवणासुर अपने राज्य में ऋषियों को धर्मकर्म के कार्य नहीं करने देता था। उसने वहां सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठानों पर रोक लगा रखी थी। जिससे वहां ऋषि-मुनियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
एक बार चवन ऋषि के कहने पर भगवान श्रीराम ने विशेष निर्देश के साथ मथुरा पर आक्रमण के लिए अपने भाई शत्रुघ्न को भेजा। इसके बाद शत्रुघ्न ने लवणासुर से भारी संग्राम किया और अंत में लवणासुर शत्रुघ्न के हाथों मारा गया। कहा जाता है कि लवणासुर के वध के पश्चात उसके वंश में शासन का भार संभालने के लिए कोई व्यक्ति शेष नहीं बचा था। इसीलिए भगवान श्रीराम ने वहां की प्रजा के हितों को ध्यान में रखते हुए शत्रुघ्न को वहां का राजा बना दिया।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
11 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines