RakshaBandhan Lucky Zodiac: वैसे तो रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। लेकिन 2023 में रक्षा बंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन मनाया जाएगा। हलांकि 30 अगस्त को दिन में भद्रा काल का भी साया रहेगा। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं, 31 अगस्त को राखी बांधना शुभ रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस साल रक्षा बंधन पर कुछ खास संयोग बनने जा रहे हैं। जिसे ज्योतिष के जानकार इस साल का दुर्लभ संयोग मान रहे हैं। आइए जानते हैं कि रक्षा बंधन पर बनने जा रहे किन संयोगों से किस राशि के लोग मालामाल होंगे और किन्हें जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलेगा।
रक्षाबंधन पर बनने जा रहे हैं ये खास संयोग
ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि इस साल रक्षा बंधन पर 200 साल बाद शनि और गुरु ग्रह वक्री अवस्था में अपनी-अपनी स्वराशि में मौजूद रहने वाले हैं। इसके साथ ही इस साल रक्षा बंधन पर 24 साल बाद रवियोग, बुधादित्य योग और शतभिषा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहा है। ऐसे में ये शुभ योग कुछ राशियों के लिए वरदान के समान साबित होंगे।
यह भी पढ़ें: 4 सितंबर को व्रकी होने जा रहे हैं गुरु ग्रह, इन राशि वालों को होगा छप्परफाड़ धन-लाभ
मिथुन राशि
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, रक्षा बंधन पर बनने वाले रवि योग, बुधादित्य योग और शतभिषा नक्षत्र के शुभ योग से मिथुन राशि वालो की किस्मत बदल सकती है। इस दौरान आर्थिल लाभ के कई अवसर अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा शनि देव की कृपा से नौकरी और व्यापार में भी खूब तरक्की होगी। इतना ही नहीं इस दौरान अलग-अलग स्रोतों से भी आर्थिक लाभ होंगे। कुल मिलाकर रक्षा बंधन इस राशि से संबंधित लोगों के लिए वरदान समान साबित होगा।
सिंह राशि
रक्षा बंधन पर बनने वाले शुभ संयोगों से सिंह राशि वालों की जिंदगी संवर सकती है। इस दौरान बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। धन में वृद्धि होने के साथ-साथ पवरिवार में खुशियां बरकरार रहेंगी। इसके अलावा शादीशुदा जिंदगी में भी मधुरता बनी रहेगी।
धनु राशि
रक्षा बंधन पर बनने वाले शुभ संयोग का लाभ धनु राशि वालों को सबसे अधिक मिलेगा। इस दौरान व्यापार या रोजगार में रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके अलावा इस दौरान शनि देव और बृहस्पति देव की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी। जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उनके जीवन में जबदस्त बहार आएगा। इस दौरान पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा।
यह भी पढ़ें: Santan Gopal Mantra: संतान प्राप्ति की है इच्छा? तो पुत्रदा एकादशी पर आज जरूर कर लें इस 1 मंत्र का जाप
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines