Raksha Bandhan 2023 Date: रक्षा बंधन का पावन पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हालांकि इस बार पूर्णिमा तिथि 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन है। ऐसे में लोग असमंजस की स्थिति में हैं कि आखिर राखी बांधने के लिए सबसे शुभ दिन और मुहूर्त क्या है? क्योंकि इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का साया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज यानी 30 अगस्त को भद्रा कब से कब तक है और राखी बांधने के लिए सबसे शुभ मुहूर्त क्या है।
30 अगस्त यानी आज इतने समय तक है भद्रा
तमाम हिंदी पंचांगों के मुताबिक, रक्षा बंधन पर आज यानी 30 अगस्त को भद्रा का साया रहेगा। पंचांग के अनुसार, भद्र काल की शुरुआत 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी। जो कि रात 9 बजकर 02 मिनट तक रहेगी। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, राखी दोपहर के वक्त बांधना शुभ होता है। ऐसे में अगर दोपहर में भी भद्र हो तो राखी नहीं बांधनी चाहिए। वहीं पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से हो रही है, जबकि इसका समापन 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर होगा।
बहनें आज इस समय तक बांध सकती हैं राखी
बहनें अगर 30 अगस्त यानी आज राखी बांधना चाहती हैं तो इसके लिए रात 9 बजकर 2 मिनट के बाद का ही समय शुभ है। क्योंकि इस समय भद्रा नहीं रहेगी। वहीं जो बहनें किसी वजह से 30 अगस्त को यानी आज राखी नहीं बांध पा रही हैं, वो लोग 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक राखी बांध सकती हैं। दरअसल इसके बाद 31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि खत्म हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
4 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
21 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
22 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines