हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

9 अगस्त रक्षाबंधन पर राशि के अनुसार कर लें ये काम, चमक जाएगी किस्मत

Rakshabandhan 2025: भाई और बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन 9 अगस्त को पड़ रहा है। यह सावन माह की पूर्णिमा को पड़ता है। माना जाता है कि इस दिन अगर राशि के अनुसार उपायों को किया जाए तो व्यक्ति का भाग्य खुल जाता है। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार किन कामों को किया जा सकता है?

विज्ञापन
Credit- news 24 gfx

Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। यह सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल 9 अगस्त 2025 को रक्षाबंधन का पर्व विशेष शुभ योगों के साथ आ रहा है, क्योंकि इस दिन भद्रा का साया नहीं रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि के हिसाब से कुछ सरल और प्रभावी उपाय करने से न केवल जीवन में सुख-समृद्धि आती है, बल्कि भाग्य भी चमकता है। आइए जानते हैं कि इस दिन राशि के अनुसार किन कार्यों को किया जाना चाहिए?

मेष राशि

मेष राशि वालों को सुबह स्नान के बाद हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और लाल चंदन की माला से ‘ॐ हं हनुमते नमः’ का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह दिन आर्थिक स्थिरता और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। मां लक्ष्मी को सफेद फूल और 5 कौड़ियां हल्दी में लपेटकर अर्पित करें। इसके बाद शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाएं और ‘ॐ गं गणपतये नमः’ का 108 बार जाप करें। इसके साथ ही, किसी गरीब को हरी मूंग या हरे कपड़े का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मानसिक शांति और भावनात्मक संतुलन जरूरी है। रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा को दूध और चावल का अर्घ्य दें और ‘ॐ सों सोमाय नमः’ का 11 बार जाप करें। इसके अतिरिक्त, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और ‘ॐ नमः शिवाय’ का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वाले सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और ‘ॐ घृणिः सूर्याय नमः’ का 11 बार जाप करें। इसके साथ ही, किसी गरीब को गेहूं और गुड़ का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं और दुर्गा सप्तशती के 9वें अध्याय का पाठ करें।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वाले मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और ‘ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः’ का 21 बार जाप करें। इसके साथ ही, शनि मंदिर में काले तिल दान करें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले हनुमान जी को लाल फूल और सिंदूर चढ़ाएं और ‘ॐ अं अंगारकाय नमः’ का 108 बार जाप करें।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वाले गुरु मंदिर या पीपल के पेड़ के पास पीली मिठाई चढ़ाएं और ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का 21 बार जाप करें। इसके साथ ही, किसी जरूरतमंद को चने की दाल और हल्दी दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले शनि मंदिर में काले कपड़े और सरसों के तेल का दान करें और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 108 बार जाप करें। इसके बाद किसी जरूरतमंद को काले जूते या छाता दान करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले शनि मंदिर में नीले फूल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का 21 बार जाप करें। इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को काले तिल या उड़द की दाल दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए विष्णु मंदिर में पीले फूल और तुलसी चढ़ाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 108 बार जाप करें। इसके अतिरिक्त, किसी जरूरतमंद को पीले कपड़े या केसर दान करें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- भाई की राशि के अनुसार रक्षाबंधन पर बहनें जरूर करें ये काम, खुल जाएगी किस्मत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola