Raksha Bandhan 2025: देशभर में 9 अगस्त 2025 को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से तो ये दिन खास है ही, साथ ही इस दिन का ज्योतिष महत्व भी है। रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास को दर्शाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं, बदले में भाई बहन को उम्रभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है। इस बार रक्षा बंधन के पावन दिन सौभाग्य योग और शोभन योग का महासंयोग बन रहा है। ये दोनों ही शुभ योग होते हैं, जिनका राशियों पर अधिकतर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
चलिए जानते हैं 9 अगस्त 2025 को कब से कब तक सौभाग्य और शोभन योग का संयोग बनेगा। साथ ही आपको उन तीन राशियों के बारे में भी पता चलेगा, जिनके जीवन पर इनका शुभ प्रभाव पड़ने वाला है।
रक्षा बंधन पर बना दुर्लभ संयोग
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 9 अगस्त 2025 को प्रात: काल 2 बजकर 15 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा, जिसके बाद शोभन योग का आरंभ होगा। शोभन योग का प्रभाव रक्षा बंधन के पूरे दिन पड़ेगा।
महासंयोग का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
सौभाग्य और शोभन योग का महासंयोग मेष राशिवालों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, कार्यक्षेत्र में उनकी मेहनत की सराहना होगी। वरिष्ठों के साथ से कारोबारियों के काम का विस्तार होगा और मुनाफा भी बढ़ेगा। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है और वो अगले महीने किसी लंबी यात्रा पर जा रहे हैं, ट्रिप के दौरान उनकी सेहत बढ़िया रहने वाली है। युवाओं के लिए आने वाला समय नए अवसरों से भरा रहेगा। उम्मीद है कि आने वाले महीनों में आपकी किस्मत का सितारा बुलंदियों पर होगा।
- उपाय- किसी मंदिर में धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
कर्क राशि
रक्षा बंधन पर नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक लाभ के रास्ते खुलने से दुकानदारों को धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। मनचाही संपत्ति का सौदा पक्का हो सकता है। लंबी अवधि के लिए निवेश करने का फैसला बिजनेसमैन के लिए उत्तम है। विवाहित जातकों की जीवनसाथी संग दूरियां कम होंगी और घर में खुशी का माहौल रहेगा। अविवाहित जातकों की कोई पुरानी इच्छा पूरी होगी, जिससे उन्हें बेहद खुशी मिलेगी।
- उपाय- घर में हवन कराएं।
कुंभ राशि
बिजनेमैन बिजनेस पार्टनर के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस के लिहाज से ये यात्रा अच्छी रहेगी। हाल के दिनों में जिन जातकों का विवाह हुआ है, उनके जीवन में जल्द खुशियां दस्तक देंगी। उम्रदराज जातकों को परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करके सुखद अनुभव होगा और मानसिक तनाव कम होगा। दुकानदारों की कार कलेक्शन में एक और गाड़ी जुड़ सकती है। नौकरीपेशा जातकों के घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। कारोबारियों की योजनाएं सफल होंगी, जिसका सकारात्मक प्रभाव उनके मुनाफे पर भी पड़ेगा।
- उपाय- भाई-बहन को चांदी की कोई चीज गिफ्ट करें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: चंद्र की कृपा से मेष समेत 3 राशियों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, किया धनु राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines