Raksha Bandhan 2022: भाई बहन का पावन त्योहार रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) आने वाला है। अभी से ही बहनों के साथ-साथ भाइयों ने भी इसकी तैयारी शूरू कर दी है। रक्षा बंधन दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहनों को उसकी रक्षा का वचन देते हैं।
भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल रक्षा बंधन का पावन प्रव 11 अगस्त दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस रक्षा बंधन के मौके पर खास रवि योग बनने जा रहा है। जिसके कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।
रक्षा बंधन की तिथि
सावन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 38 मिनट पर शुरू होगी, जो कि 12 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के हिसाब से रक्षा बंधन का त्योहार 11 अगस्त को मनाया जाएगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
– राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर सुबह 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
– अमृत काल शाम 06 बजकर 55 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
– राखी बांधने का सबसे उत्तम मुहूर्त सुबह 09 बजकर 28 मिनट से रात 09 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
– शाम 05:17 से रात 08:00 बजे तक भद्राकाल रहेगा। इस दौरान बहने अपने भाई को राखी न बांधें।
राखी बांधने की विधि
रक्षा बंधन के दिन एक पीपल या अन्य शुद्ध थाली में चंदन, रोली, अक्षत, राखी, मिठाई, और एक घी का दीया रखें। इसके बाद पूजा की थाली में घी का दीपक जलाकर सबसे पहले भगवान की आरती करें। फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। इसके बाद उनके सिर पर रुमाल या कोई शुद्ध वस्त्र रखें। अब भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का तिलक लगाएं।
इसके बाद भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बांधें। राखी बांधते हुए बहने, ‘येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल: तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचल:’ मंत्र जरूर बोलें। इसके बाद बहनें भाई की आरती उतारकर उन्हें मिठाई खिलाएं और भगवान से उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करें।
संबंधित खबरें
किन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
2 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
6 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines