Rahu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु ग्रह को दैत्यों का सेनापति कहा गया है। बता दें कि जब राहु किसी व्यक्ति की कुंडली में प्रवेश करते हैं तो कई तरह के समस्या आने लगती है। लेकिन बता दें कि जब राहु विपरीत दिशा में एक्टिव होते हैं तो लोगों को लाभ ही लाभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अक्टूबर 2023 को राहु मीन राशि में प्रवेश किए थे। लेकिन बता दें कि उस समय राहु का बल जीरो डिग्री था इसलिए राहु ग्रह ज्यादा फल नहीं दे पा रहे थे।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अब राहु 27 डिग्री से आगे बढ़ चुके हैं , ऐसे में राहु लोगों को बल प्रदान करते हैं। साथ ही शुभ परिणाम भी देते हैं। आज इस खबर में जानेंगे कि राहु की चाल में बदलाव से किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।
मिथुन राशि
राहु की चाल मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ माना जा रही है। क्योंकि मिथुन राशि में राहु दशम भाव में हैं। ऐसे में जातक को धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग बार-बार असफल हो रहे हैं उनको राहु की कृपा से सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही कारोबार में बहुत ज्यादा धन का मुनाफा हो सकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको बहुत जल्द खुशखबरी मिल सकती है। आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु का गोचर बहुत ही अनुकूल साबित होगा। क्योंकि तुला राशि में राहु सप्तम भाव में विराजमान हैं। ऐसे में तुला राशि वाले लोगों के रुके हुए काम फिर से शुरू हो जाएंगे। बता दें कि जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं उनको अब सफलता मिल सकती है। डुबा हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा में कार्य करने वाले लोगों को काफी धन का लाभ हो सकता है। बता दें कि नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। किसी लोग का स्थान परिवर्तन का भी योग बन रहा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए राहु का गोचर शुभ फल देने वाला है। बता दें कि कुंभ राशि के जातकों को 18 मई 2025 तक जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहेगी। ऐसे में यह समय बहुत ही अच्छा बीतेगा। साथ ही जीवन में चल रही किसी भी तरह की समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। कुंभ राशि वाले लोगों के जीवन में स्थिरता आएगी। साथ ही जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही लाभ पूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में डबल का मुनाफा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।
यह भी पढ़ें- मेष समेत 4 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव, मंगल देव दिलाएंगे धन लाभ
यह भी पढ़ें- कुंभ राशि में शनि, मंगल और शुक्र का होगा मिलन, इन राशियों के लिए रहेगा शुभ
यह भी पढ़ें- मार्च में शुक्र देव बदल रहे हैं चाल, वृषभ समेत 3 राशियां बनेगी धनवान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
7 hrs agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
6 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines