---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Rahu Shukra Yuti: इन 3 राशियों की बल्ले-बल्ले! राहु और शुक्र की बनी युति

Rahu Shukra Yuti: धन-वैभव के कारक ग्रह शुक्र और पापी ग्रह राहु, दोनों ग्रह मीन राशि में विराजमान हैं और 3 राशियों की किस्मत चमका रहे हैं। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Rahu Shukra Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कोई भी ग्रह एक निश्चित समय के लिए किसी भी राशि में विराजमान रहता है। ऐसे में 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर पड़ता है। धन-वैभव के कारक ग्रह शुक्र ने मीन राशि में प्रवेश कर लिया है और राहु ग्रह के साथ शुक्र की युति बन रही है। दोनों ग्रहों की युति से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। उन पर आकस्मिक धन वृद्धि का योग बन रहा है। आइए जानते हैं वो 3 खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

---विज्ञापन---

राहु और शुक्र की युति से कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा। आपकी किस्मत चमक सकती है। मन पहले से अधिक प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से जिस काम को पूरा नहीं कर पा रहे थे वो जल्द पूरा होगा। इससे आपको तरक्की हासिल हो सकती है। जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

Gemini

---विज्ञापन---

मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु और शुक्र की युति लाभकारी रहेगी। कामकाज में तरक्की हासिल कर सकते हैं। पदोन्नति हो सकती है। करियर में सफलता हासिल कर सकते हैं। धन वृद्धि के योग बनेंगे जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। नई जिम्मेदारियों के साथ मान-सम्मान बढ़ेगा। धन-वैभव के देवता शुक्र और पापी ग्रह राहु आप पर खास मेहरबान रहेंगे।

ये भी पढ़ें- Shani Ast 2025: 40 दिनों तक शनि रहेंगे अस्त, गोचर से पहले इन 6 राशियों को करेंगे प्रभावित?

---विज्ञापन---

मीन राशि (Pisces) 

मीन राशि के लोगों के लिए शुक्र और राहु की युति फलदायी रहेगी। दोनों ग्रहों का संयोग किस्मत बदल सकता है। जीवन में सफलता हासिल कर सकेंगे। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन अधिक प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशहाली के साथ रहेगा। शादीशुदा लोगों को संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। समय अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: Jan 28, 2025 01:06 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola