Rahu Gochar 2024: राहु को रहस्य का कारक ग्रह माना जाता है, जो एक पापी ग्रह है। आमतौर पर लोग राहु को अशुभ फल प्रदान करने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन जिन लोगों की कुंडली में तीसरे या छठे भाव में राहु मौजूद होता है, उन्हें नकारात्मक की जगह सकारात्मक परिणाम मिलते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 मार्च 2025 तक राहु दो बार अपनी चाल बदलेंगे। सबसे पहले 10 नवंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर पापी ग्रह राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। जहां पर वह 16 मार्च 2025 तक मौजूद रहेंगे।
16 मार्च 2025 को सुबह 07 बजकर 20 मिनट पर राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में से निकलकर पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं इस बार राहु के डबल गोचर से 16 मार्च 2025 तक किन-किन राशियों के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
मिथुन राशि
16 मार्च 2025 तक मिथुन राशि के जातकों का जीवन ऐशो आराम में कटेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होने के साथ-साथ परिवारवालों के बीच चल रहे मतभेद दूर हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों का समय पर नया प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। बॉस आपके काम से खुश होकर आपकी सैलरी भी बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आमदनी के नए साधन में भी इजाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2024: इन 5 राशियों की बंद किस्मत के ताले खुले! चंद्र ने किया राशि परिवर्तन
कन्या राशि
राहु का डबल गोचर मिथुन राशि के अलावा कन्या राशि के जातकों के लिए भी अनुकूल सिद्ध हो सकता है। आने वाले 5 माह के दौरान समय-समय पर आकस्मिक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। नौकरीपेशा जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होने से वो अपनी भावनाओं को माता-पिता के सामने खुलकर व्यक्त कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले घरवाले आपसी सहमति से सुलझा लेंगे, जिससे एक बार फिर घर का माहौल अनुकूल हो जाएगा।
तुला राशि
राहु के डबल गोचर से तुला राशि के जीवन में खुशियों का आगमन होने की संभावना है। जमीन-जायदाद को लेकर घरवालों के बीच विवाद चल रहा है, तो आने वाले कुछ दिनों में उसका समाधान हो जाएगा। व्यापारियों और नौकरीपेशा जातकों को रुके हुए पैसे वापस मिल जाएंगे। शादीशुदा जातकों का साथी उनकी कोई पुरानी इच्छा को पूरा कर सकता है। युवाओं की दैनिक इनकम में बढ़ोतरी होने की भी संभावना है।
ये भी पढ़ें- इस सप्ताह करवा चौथ और प्रदोष व्रत समेत कई व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines