हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

8 जुलाई की सुबह 04:12 बजे से इन 5 राशियों की पलटेगी किस्मत, राहु बनाएंगे करोड़पति!

Rahu Nakshatra Parivartan: साल 2024 में 8 जुलाई को छाया ग्रह राहु शनि देवता के उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। वैसे तो राहु की चाल बदलने का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा, लेकिन पांच राशियों के लिए ये गोचर अति शुभ रहेगा। चलिए जानते हैं वो 5 लकी राशियां कौन-कौन सी हैं।

विज्ञापन

Rahu Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से पांच दिन बाद यानी 8 जुलाई 2024 को प्रात: काल राहु देवता अपनी चाल बदलेंगे। सोमवार सुबह 04:12 मिनट पर छाया ग्रह राहु उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। राहु के नक्षत्र परिवर्तन से 12 राशियों के करियर, नौकरी, आय, सेहत और लव लाइफ आदि सभी पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके लिए छाया ग्रह राहु का नक्षत्र परिवर्तन शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

मनचाही कंपनी में जॉब करने का मौका मिल सकता है। कारोबारी अपने परिवारवालों को विदेश घुमाने लेकर जाने का प्लान बना सकते हैं। किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदना इस समय फायदेमंद रहेगा। दुकानदारों की आय में अचानक इजाफा हो सकता है, जिससे जल्द ही आपको कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- जुलाई में किसकी बिगड़ेगी सेहत और किसको मिलेगा बीमारियों से छुटकारा? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

विज्ञापन

मेष राशि

प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति जैसा शुभ समाचार मिल सकता है। पद में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ सैलरी में भी वृद्धि होगी। बिजनेसमैन को धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है, जिससे यश की प्राप्ति होगी। माता को पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।

मीन राशि

ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर सहकर्मियों के सामने आपकी तारीफ कर सकते हैं। शेयर खरीदने के लिए ये समय आपके लिए सही है। किसी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदेंगे, तो फ्यूचर में मालामाल हो सकते हैं। छात्रों को स्कूल की किसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिल सकता है।

विज्ञापन

कर्क राशि

नौकरीपेशा लोगों की कुंडली में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। कारोबारियों को जल्द ही विदेश जाने का मौका मिल सकता है। आज आपके घर कोई मेहमान शुभ समाचार लेकर आ सकता है। कोर्ट के किसी मामले में सफलता मिल सकती है। रिलेशनशिप में मौजूद लोग पार्टनर के साथ विदेश घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि

कारोबारियों की घर खरीदने की इच्छा इस माह पूरी हो सकती है। आप अपने नाम पर मकान खरीद सकते हैं। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों की आय में अकस्मात वृद्धि हो सकती है। बिजनेसमैन को बड़ा मुनाफा हो सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: प्यार के मामले में कैसा रहेगा जुलाई का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों का लव राशिफल

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola