Rahu Nakshatra Parivartan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह समय-समय पर अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश-दुनिया पर पड़ता है। बता दें कि जब भी ग्रह अपना नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो राशियों पर जरूर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में राहु ग्रह को माया ग्रह के नाम से जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, छाया ग्रह कई वर्षों बाद शनि के नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, रहस्यों के देव राहु इस समय रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं। रेवती नक्षत्र ग्रहों के युवराज बुध ग्रह का नक्षत्र है।
बता दें कि 18 साल बाद राहु रेवती नक्षत्र से निकलकर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से 3 राशियों का भाग्य बदलने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि राहु के गोचर से किन-किन राशियों का भाग्य बदलने वाला है।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु का नक्षत्र परिवर्तन कई मायने में लाभप्रद साबित हो सकता है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान धन निवेश से बड़ा लाभ हो सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से तालमेल अच्छा-खासा बना रहेगा। आप ऑफिस में अपने कार्यों को सरलता से पूरे करेंगे। बता दें कि आपके कार्यों से बॉस प्रसन्न होगा। साथ ही आपके जीवनशैली में निखार आएगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। राहु के शुभ प्रभाव से घर में खुशहाली का माहौल बना रहेगा। राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान नई नौकरी लगने की प्रबल संभावना बन रही है।
मकर राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, राहु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन मकर राशि वाले लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। राहु के नक्षत्र परिवर्तन के दौरान मकर राशि वाले लोगों को अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आय के नए–नए स्रोत बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य व्यापार में डबल का मुनाफा होगा। जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आप नई गाड़ी, प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहा है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ फलदायी रहने वाला है। इस दौरान आपके करियर में गजब का बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही सीनियर से काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के कई सारे अवसर भी मिलेंगे। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबारियों के लिए यह समय बहुत ही बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें- किसी की भी भावनाओं को पढ़ने में माहिर होते हैं ये 3 राशि के लोग, जानें यहां
यह भी पढ़ें- 13 महीने के बाद इन 5 राशि के लोगों की भर जाएगी तिजोरी, शुक्र का होगा महागोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
13 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines