Rahu-ketu Upay: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। साथ ही इन सभी ग्रहों के स्वभाव, विचार और व्यवहार के बारे में बताया गया है। बता दें कि सभी ग्रहों में राहु और केतु को सबसे क्रूर और पापी ग्रह माना गया है। माना जाता है कि जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु अशुभ होते हैं, उस व्यक्ति का जीवन नर्क के समान हो जाता है। हर समय परेशानियां आती रहती हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, राहु-केतु को छाया ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। जब कुंडली में राहु-केतु अशुभ होते हैं तो कालसर्प दोष बनता है। कालसर्प दोष कुंडली के खतरनाक योग में से एक है। कुंडली में कालसर्प दोष बनने से व्यक्ति को कई तरह के कष्टों का सामना करना पड़ता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किस तरह कुंडली में राहु-केतु की अशुभ स्थिति को शुभ कर सकते हैं। साथ ही कुंडली में राहु-केतु दोष के संकेत भी बताएंगे।
कुंडली में राहु-केतु दोष होने पर मिलते हैं ये संकेत
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में राहु दोष होता है तो व्यक्ति को हर समय मानसिक तनाव रहता है। साथ ही कई बार आर्थिक नुकसान भी हो जाता है। कीमती चीजें भूलने लगती हैं। बता दें कि कुंडली में राहु दोष होने से व्यक्ति चिड़चिड़ा और गुस्सैल हो जाता है। परिवार में कलह-क्लेश होने लगता है।
बता दें कि जब कुंडली में केतु ग्रह का अशुभ प्रभाव होता है तो व्यक्ति के शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही केतु के अशुभ प्रभाव से जोड़ों का दर्द, स्किन की समस्या और रीढ़ की हड्डी की समस्या होने लगती है।
राहु-केतु के अशुभ प्रभाव के उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, यदि कुंडली में राहु-केतु की स्थिति अशुभ है तो उसे कम करने के लिए गुरुवार के दिन कन्याओं को हलवा-पूरी खिलाने चाहिए। साथ ही उन कन्याओं से आशीर्वाद भी लें। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
राहु-केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं। इसके लिए सोमवार के दिन भगवान शिव पर काले तिल, गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है। साथ ही सोमवार के दिन ओम नमः मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए नीले और गुलाबी रंग के कपड़े पहनें। साथ ही कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं। मान्यता है ऐसा करने से राहु-केतु दोष से छुटकारा मिलता है।
यह भी पढ़ें- 12 मार्च को होगा मंगल का बड़ा परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में आएगा बदलाव
यह भी पढ़ें- राहु-केतु का हुआ राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के लिए भारी संकट
यह भी पढ़ें- होलाष्टक में इन 3 राशियों की बदलेगी किस्मत, शनि देव बरसाएंगे धन-दौलत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय पर सलाह लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
21 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
22 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines