---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Rahu Ketu Transit: राहु-केतु की बदली चाल से 5 राशियों का होगा बुरा हाल; खुल जाएगा परेशानियों का पिटारा!

Rahu Ketu Transit: 10 नवंबर, 2024 को राहु और केतु दोनों ही ग्रह अपना नक्षत्र बदल रहे हैं। इस तारीख को राहु उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जबकि केतु उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इन दोनों छाया ग्रहों की चाल में बदलाव से 5 राशियों के जातकों के जीवन में भूचाल आ सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Rahu Ketu Transit: वैदिक ज्योतिष में राहु और केतु वास्तविक ग्रह नहीं हैं, लेकिन इनका मानव जीवन पर काफी गहरा असर होता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, राहु और केतु जीवन में अचानक बदलाव लाते हैं। ये ग्रह इतने शक्तिशाली होते हैं कि ये व्यक्ति को जीवन में काफी ऊंचाई पर पर ले जा सकते हैं या गहरे अंधेरे में धकेल सकते हैं। ये ग्रह काफी धीमी गति से गोचर करते हैं, इसलिए इनका प्रभाव अक्सर स्थायी होता है।

नवंबर 2024 का महीना राहु और केतु ग्रह की चाल में बदलाव का साक्षी बनने वाला है। इस महीने में राहु और केतु एक ही दिन यानी 10 नवंबर, 2024 को एक साथ अपना नक्षत्र परिवर्तन कर रहे हैं। रविवार 10 नवम्बर, 2024 को 23:31 बजे जहां राहु ग्रह उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, वहीं इसी तारीख को केतु ग्रह इसी समय यानी 23:31 बजे (रात में 11 बजकर 31 मिनट) से उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। इन दोनों छाया ग्रहों की चाल में बदलाव से 5 राशियों के जातकों के जीवन में भूचाल आ सकता है और इनका बेहद बुरा हाल हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 अनलकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Flirty Zodiac Signs: फ्लर्ट करने में आगे होते हैं इन 3 राशियों के लोग, जीते हैं बिंदास जिंदगी!

राहु-केतु की बदली चाल का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि वाले इस दौरान चिड़चिड़े, अधीर और आवेगी हो सकते हैं। सिरदर्द, आंखों की समस्याएं और चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है, अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। वर्क प्लेस पर तनाव और कलीग से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कलह हो सकती है। लव रिलेशनशिप में दरार आ सकती है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आमतौर पर धैर्यवान और स्थिर कर्क राशि वाले इस दौरान चिंतित और अनिश्चित महसूस कर सकते हैं। गले और गर्दन से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। धन हानि होने की आशंका सकती है, निवेश में नुकसान हो सकता है। नौकरी में वर्क प्लेस में पर बाधाएं आ सकती हैं। सैलरी, बोनस आदि में देरी हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ मतभेद हो सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक राहु-केतु की चाल में बदलाव से इस दौरान घबराए हुए और अस्थिर महसूस कर सकते हैं। श्वास संबंधी समस्याएं और तंत्रिका तंत्र (न्यूरो) से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इनकम के स्रोत बंद सकते हैं, जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके काम में बदलाव होने से आप अस्थिर हो सकते हैं। भाई-बहनों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

स्वभाव: आमतौर पर भावुक और संवेदनशील कन्या राशि वाले इस दौरान उदास और अकेला महसूस कर सकते हैं। पाचन संबंधी समस्याएं और छाती से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। धन हानि होने की भी आशंका है। वर्क प्लेस पर मानसिक तनाव बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं, पारिवारिक जीवन में भी कलह हो सकती है।

मकर राशि

आमतौर पर आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता वाले मकर राशि वाले इस दौरान अहंकारी और घमंडी हो सकते हैं। हृदय संबंधी समस्याएं और रक्तचाप की समस्याएं हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। आपको इस दौरान लेनदेन में सावधानी बरतनी चाहिए। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, प्रमोशन में बाधाएं आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में विश्वास की कमी होने से रिलेशनशिप बिगड़ सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2024 11:00 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola