Rahu-Ketu Gochar 2025: ज्योतिष में राहु और केतु को मायावी व छाया ग्रह माना जाता है। ये दोनों एक साथ ही राशि परिवर्तन करते हैं। जब भी ये राशि परिवर्तन करते हैं तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है। ये दोनों ग्रह 18 महीने बाद राशि परिवर्तन करते हैं।
साल 2025 में 18 मई की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि और केतु कन्या से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री (उल्टी) चाल चलते हैं, इस कारण ये पीछे की राशि में गोचर करते हैं। इसके बाद 29 मई ये दोनों ग्रह इन राशियों में स्पष्ट गोचर कर जाएंगे।
यह गोचर 18 साल बाद कुंभ-सिंह अक्ष पर हो रहा है और 5 दिसंबर 2026 तक रहेगा। यह गोचर कुछ राशियों के लिए सुपर लकी साबित होगा। आइए जानें किन राशियों की बल्ले-बल्ले होने वाली है।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु-केतु का यह गोचर कमाल का रहेगा। इस राशि के 5वें भाव पर केतु का प्रभाव होगा। यह भाव प्यार, क्रिएटिविटी, बच्चे होता है। इससे रोमांस में नयापन आएगा, स्टूडेंट्स पढ़ाई में फोकस करेंगे। इसके साथ ही क्रिएटिव लोग नए आइडियाज से धूम मचाएंगे। वहीं, राहु आपके 7वेंभाव को प्रभावित करेंगे। यह भाव पार्टनरशिप, बिजनेस का होता है। ऐसे में मेष राशि वालों को बिजनेस में नए मौके मिलेंगे और आपके पार्टनर का सपोर्ट जिंदगी को आसान बनाएगा। आपको अचानक धनलाभ हो सकता है। पार्टनर की सेहत का ध्यान रखें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के 10वें भाव को राहु और चौथे भाव को केतु प्रभावित करेगा।इससे जॉब में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या जॉब चेंज के चांस बनेंगे। यह समय प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के लिए अच्छा है। फैमिली लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी, और पुरानी हेल्थ प्रॉब्लम्स से राहत मिलेगी। पैसों की स्थिति मजबूत होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए राहु 9वें भाव और केतु तीसरे भाव को प्रभावित करेगा। 9वां भाव लक, ट्रैवल और तीसरा भाव कम्युनिकेशन, भाई-बहन का होता है। इस महापरिवर्तन से रुके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे, और जॉब में सक्सेस मिलेगी। विदेश यात्रा या धार्मिक ट्रिप के योग बन रहे हैं। पुराना उधार पैसा वापस आ सकता है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें और धैर्य रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को केतु पहले भाव में और राहु 7वें भाव में अपना असर दिखाने वाला है। इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा, और जॉब में प्रमोशन या सैलरी हाइक के चांस हैं। पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा, और फैमिली लाइफ स्मूथ रहेगी। कोर्ट-कचहरी के केस में जीत की संभावना है। रिश्तों में सुधार होगा, लेकिन फालतू खर्चों पर कंट्रोल करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए राहु पहले भाव में और केतु 7वें भाव में अपना असर दिखाएंगे। यह 18 साल बाद होने वाला खास गोचर है। इस दौरान आप सक्सेस की नई ऊंचाइयों को छूएंगे। कॉन्फिडेंस और सोशल इमेज बढ़ेगी। पैसों की टेंशन खत्म होगी, और कर्ज चुकाने में कामयाबी मिलेगी। प्रॉपर्टी, गाड़ी या घर खरीदने के योग हैं। सेहत का खास ध्यान रखें।
धनु राशि
धनु वालों के लिए राहु तीसरे भाव और केतु 9वें भाव को प्रभावित करेगा। इससे अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और बिजनेस में सुधार होगा। जॉब में प्रमोशन या पॉलिटिक्स में फायदा हो सकता है। घर में कोई खुशी का प्रोग्राम हो सकता है। फैमिली के साथ समय बिताने पर फोकस करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- डायमंड टाइम के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, शनि के मीन में अकेले होने से आएंगी खुशियां
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
6 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
10 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
14 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines