Grah Gochar 2025: राहु, केतु और शनि ग्रह का शास्त्रों में खास महत्व है, जिन्हें पापी ग्रह यानी प्राकृतिक पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। ये तीन ग्रह समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। पंचांग की गणना के अनुसार इस साल 14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जाएगा जिसके बाद समय-समय पर ये तीनों ग्रह गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं मार्च में कब-कब राहु, केतु और शनि की चाल में बदलाव होगा।
कब बदलेगी राहु-केतु और शनि की चाल?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार 16 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 50 मिनट पर राहु का पूर्व भाद्रपद नक्षत्र के चतुर्थ पद में और केतु का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर होगा। माह खत्म होने से पहले 29 मार्च 2025 को देर रात 11 बजकर 1 मिनट पर शनि देव मीन राशि में गोचर करेंगे।
ये भी पढ़ें- Video: आमदनी के मालिक मंगल की कृपा से चमकेगा इस राशि का भाग्य, कर्ज से मिलेगा छुटकारा!
ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर राहु-केतु और शनि गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। लव लाइफ में परेशानियां उत्पन्न होंगी जिसके कारण वृषभ राशि के लोगों का मूड खराब रहेगा। युवाओं का मानसिक तनाव बढ़ेगा। करियर को लेकर परेशान रहेंगे। जिन लोगों की आयु 60 से 80 साल के बीच है उन्हें पेट दर्द की समस्या परेशान करेगी।
धनु राशि
राहु, केतु और शनि की चाल में बदलाव होने से धनु राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त नहीं होंगे जिसके कारण मन परेशान रहेगा। कारोबारियों को धन हानि होगी। लोन लेने की नौबत भी आ सकती है। पिछले साल किसी बड़ी कंपनी में निवेश किया था तो उससे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना नहीं है।
कुंभ राशि
वृषभ और धनु के अलावा कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर भी राहु, केतु और शनि गोचर का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। होली के बाद कारोबारियों को गंभीर चोट लग सकती है। इसलिए वाहन संभलकर चलाएं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका सहकर्मियों से विवाद हो सकता है जिसके कारण ऑफिस का काम भी प्रभावित होगा। परिवारवालों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर अनबन होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines