रविवार 16 मार्च, 2025 की शाम में 6 बजकर 50 मिनट पर वैदिक ज्योतिष के छाया ग्रह राहु और केतु ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। ये दोनों अवास्तविक ग्रह होते हुए भी मानव जीवन को बेहद गहराई से प्रभावित करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 16 मार्च की शाम से जहां राहु ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, वहीं केतु भी इसी समय पर उत्तरा फाल्गुनी में गोचर कर चुके हैं।
राहु-केतु की बदली चाल का राशियों पर असर
आपको बता दें कि राहु और केतु अनिश्चितता और भ्रम को बढ़ावा देने वाले ग्रह है। ये दोनों ग्रह राशिचक्र में 180 डिग्री पर एक-दूसरे के विपिरीत भाव में होते हैं। ये जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो एक साथ करते हैं। 16 मार्च 2025 को राहु और केतु के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों राशियों के जातकों पर विशेष नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों के जातकों को इस परिवर्तन के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इसके नकारात्मक असर से बचने के लिए इन्हें क्या ज्योतिष उपाय करने चाहिए?
ये भी पढ़ें: गोत्र क्या है, विवाह के लिए क्यों जरूरी है गोत्र-मिलान? जानें विस्तार से
वृषभ राशि
राहु-केतु के गोचर के परिणामस्वरूप वृषभ राशि के जातकों को लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। करियर को लेकर भी चिंताएं बढ़ सकती हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
उपाय:
- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
- शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और सफेद मिठाई का दान करें।
- पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास करें।
धनु राशि
इस गोचर के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को करियर में प्रगति के अवसर कम मिल सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में धन हानि की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
उपाय:
- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
- बृहस्पति मंत्र ‘ऊं बृं बृहस्पतये नम:’ का जाप करें।
- आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नियमित रूप से लक्ष्मी माता की आराधना करें।
कुंभ राशि
राहु-केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों यानी कलीग से विवाद हो सकता है, जिससे कार्य प्रभावित हो सकता है।
उपाय:
- शनिवार के दिन काले वस्त्र धारण करें और शनि देव की पूजा करें।
- हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंग बली को सिंदूर चढ़ाएं।
- वाहन चलाते समय सतर्क रहें और यातायात नियमों का पालन करें।
ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines