छाया ग्रह राहु-केतु ने बदली चाल, इन 3 राशियों पर छाए संकट के बादल, जानें ज्योतिष उपाय

16 मार्च, 2025 की शाम में छाया ग्रह राहु और केतु ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। इससे 3 राशियों राशियों के जातकों पर विशेष नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इसके नकारात्मक असर से बचने के लिए क्या ज्योतिष उपाय करने चाहिए?

rahu-ketu-gochar-rashifal

रविवार 16 मार्च, 2025 की शाम में 6 बजकर 50 मिनट पर वैदिक ज्योतिष के छाया ग्रह राहु और केतु ने नक्षत्र परिवर्तन कर अपनी चाल बदल ली है। ये दोनों अवास्तविक ग्रह होते हुए भी मानव जीवन को बेहद गहराई से प्रभावित करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, 16 मार्च की शाम से जहां राहु ग्रह पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं, वहीं केतु भी इसी समय पर उत्तरा फाल्गुनी में गोचर कर चुके हैं।

राहु-केतु की बदली चाल का राशियों पर असर

आपको बता दें कि राहु और केतु अनिश्चितता और भ्रम को बढ़ावा देने वाले ग्रह है। ये दोनों ग्रह राशिचक्र में 180 डिग्री पर एक-दूसरे के विपिरीत भाव में होते हैं। ये जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो एक साथ करते हैं। 16 मार्च 2025 को राहु और केतु के नक्षत्र परिवर्तन से 3 राशियों राशियों के जातकों पर विशेष नेगेटिव प्रभाव पड़ने की आशंका है। आइए जानते हैं कि किन 3 राशियों के जातकों को इस परिवर्तन के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इसके नकारात्मक असर से बचने के लिए इन्हें क्या ज्योतिष उपाय करने चाहिए?

वृषभ राशि

राहु-केतु के गोचर के परिणामस्वरूप वृषभ राशि के जातकों को लव लाइफ में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। करियर को लेकर भी चिंताएं बढ़ सकती हैं। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय:

  • प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करें और ‘ऊं नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करें।
  • शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र धारण करें और सफेद मिठाई का दान करें।
  • पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए नियमित रूप से योग और प्राणायाम का अभ्यास करें।

धनु राशि

इस गोचर के प्रभाव से धनु राशि के जातकों को करियर में प्रगति के अवसर कम मिल सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। व्यापार में धन हानि की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।

उपाय:

  • गुरुवार के दिन पीले वस्त्र धारण करें और भगवान विष्णु की पूजा करें।
  • बृहस्पति मंत्र ‘ऊं बृं बृहस्पतये नम:’ का जाप करें।
  • आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नियमित रूप से लक्ष्मी माता की आराधना करें।

कुंभ राशि

राहु-केतु के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि चोट लगने की आशंका है। वर्क प्लेस पर सहकर्मियों यानी कलीग से विवाद हो सकता है, जिससे कार्य प्रभावित हो सकता है।

उपाय:

  • शनिवार के दिन काले वस्त्र धारण करें और शनि देव की पूजा करें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें और बजरंग बली को सिंदूर चढ़ाएं।
  • वाहन चलाते समय सतर्क रहें और यातायात नियमों का पालन करें।

ये भी पढ़ें: Vidur Niti: हर महिला को छिपानी चाहिए अपने पति से ये 5 बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ