Rahu-Ketu Gochar 2025: हर डेढ़ साल में एक बार ऐसा वक्त आता है जब दो रहस्यमयी और सबसे ज्यादा असर डालने वाले ग्रह राहु और केतु अपनी पोजिशन बदलते हैं। 18 मई 2025 को यही बड़ा बदलाव होने जा रहा है, जब राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। 18 मई की शाम 4 बजकर 30 पर ये गोचर होगा। ये गोचर अगले 18 महीनों तक सभी 12 राशि वालों की लाइफ में असर डालेगा। यानी लगभग नवंबर 2026 तक इस गोचर का असर होगा। इस कारण राहु और केतु का यह गोचर काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। राहु-केतु हमेशा वक्री मतलब उल्टी चाल चलते हैं। अभी राहु मीन में और केतु कन्या राशि में मौजूद हैं। गोचर से राहु कुंभ और केतु सिंह में पहुंच जाएंगे।
राहु-केतु भले ही छाया ग्रह हों, लेकिन इनका असर सीधा आपके माइंडसेट, डिसीजन मेकिंग, करियर डायरेक्शन, रिलेशनशिप, सोचने-समझने के तरीके पर होता है। कभी-कभी ये पूरी लाइफ तक को बदल सकता है। इनका गोचर हर किसी के लिए अलग-अलग तरीके से काम करता है। कोई नए मुकाम तक पहुंच सकता है, कोई पुराने रिश्तों से बाहर आ सकता है, और कोई खुद को बिल्कुल नया बना सकता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में होने वाला राहु और केतु का गोचर कौन-सी राशियों की लाइफ में पॉजिटिव रिजल्ट देने वाला है।
वृषभ राशि
राहु अब आपके 10वें हाउस में असर डालेंगे। यह भाव करियर, स्टेटस और सोशल इमेज का घर होता है। अगर आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ को नए सिरे से डिजाइन करना चाहते हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट टाइम रहेगा। नई जॉब, प्रमोशन या कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको मिल सकता है।
जो लोग मीडिया, पब्लिक रिलेशन, टेक या क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए ये गोचर करियर बूस्टर हो सकता है। हालांक केतु चौथे घर में रहेंगे, जिससे थोड़ी फैमिली डिस्टेंसिंग या मूड स्विंग हो सकते हैं, लेकिन प्रॉपर्टी या व्हीकल डील्स में फायदा भी होगा।
मिथुन राशि
राहु आपके 9वें हाउस में असर डालेंगे। यह भाव सीधा-सीधा भाग्य, विदेश यात्रा, धर्म और लॉन्ग टर्म गोल्स से जुड़ा होता है। इस गोचर में आपकी किस्मत आपके लिए कुछ बड़ा करेगी। आप विदेश जा सकते हैं, स्कॉलरशिप मिल सकती है, या फिर हायर स्टडी के लिए कोई बड़ा स्टेप ले सकते हैं। केतु अब आपके कम्युनिकेशन और कॉन्फिडेंस के घर यानी 3rd हाउस में होंगे। इसका मतलब आपकी बोलने की पावर और साहस का लेवल अप हो सकता है।
तुला राशि
राहु आपके 5वें हाउस में गोचर करेंगे। यह भाव रोमांस, स्टडी, क्रिएटिविटी और इन्वेस्टमेंट का है। इस गोचर से आपकी सोच इनोवेटिव हो जाएगी और लोग आपकी तरफ अट्रैक्ट होंगे। स्टूडेंट्स का फोकस बढ़ेगा, क्रिएटिव लोग कुछ हटकर करेंगे, और लव लाइफ में भी आपको सरप्राइज मिल सकता है।11वें हाउस में केतु आएंगे। यानी आपके पुराने सपने पूरे होंगे और और सोशल सर्कल को आप फिल्टर कर पाएंगे। आपको नए, सही और सपोर्टिव लोग मिल सकते हैं।
मकर राशि
राहु आपके दूसरे भाव को प्रभावित करेंगे। यह धन, स्पीच और फाइनेंशियल ग्रोथ का घर होता है। इससे आपकी इनकम बढ़ेगी। इसके साथ ही आपका बातचीत करने का तरीका लोगों पर असर डालेगा। आपकी फाइनेंशियल स्ट्रैटजी और डिजिटल स्किल्स आपको कमाई के नए सोर्स दे सकते हैं। आपको कंटेंट क्रिएशन, यूट्यूब, फ्रीलांसिंग या रियल एस्टेट में मुनाफा हो सकता है। केतु आपको 8वें भाव में होंगे, जो थोड़ा अप एंड डाउन लाएंगेस लेकिन गहराई के साथ सोचने और खुद को जानने का मौका भी देंगे।
कुंभ राशि
राहु आपके पहले भाव पर असर डालेंगे। इस समय आप खुद को रीडिजाइन करेंगे। आपकी पर्सनैलिटी, स्टाइल, गोल्स, थिकिंग आदि सभी कुछ अपडेट होगा। ये समय आपके लिए अपनी पर्सनल ब्रांडिंग करने, सोशल इमेज बनाने और फिजिकल अपीरेंस पर काम करने का है। आप अपने फील्ड में सबसे अलग दिख सकते हैं। वहीं, 7वें भाव में केतु रिलेशनशिप को थोड़ा टेस्ट कर सकता है। इसके साथ ही आपको केतु यह भी क्लियर कर देगा कि कौन आपके साथ चलने लायक है और कौन नहीं है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
7 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
13 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines