Rahu Ketu Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रहों में से राहु-केतु को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं होती है, उन्हें जीवन में एक के बाद एक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से इन दोनों ग्रहों को अशुभ ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि इस बार राहु-केतु का गोचर कुछ राशियों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। 10 नवंबर को एक साथ राहु-केतु की चाल बदलेगी, जिससे खासतौर पर तीन राशियों की सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए क्रूर ग्रह राहु-केतु का गोचर अशुभ नहीं शुभ रहेगा।
किस समय होगा गोचर?
वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को एक साथ राहु और केतु गोचर करेंगे। हालांकि राहु-केतु का गोचर अलग-अलग नक्षत्र में होगा, लेकिन समय दोनों का सेम है। 10 नवंबर को देर रात 11 बजकर 31 मिनट पर राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ठीक इसी समय राहु के साथ-साथ केतु भी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। रविवार को राहु-केतु की चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी बना सकता है पाप का भागी, प्रेमानंद महाराज से जानें नियम
इन 3 राशियों को होगा भाग्योदय!
मेष राशि
राहु-केतु का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। युवाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर के लिहाज से भविष्य में लाभकारी रहेगा। स्टूडेंट्स मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। 10 नवंबर के बाद से स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में भी सुधार आने की संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का गोचर कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। युवाओं को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें तनाव से मुक्ति मिल सकती है। 10 नवंबर के आसपास सिंह राशि के लोगों के घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है, जिससे घरवालों के बीच आए मनमुटाव भी खत्म हो जाएंगे।
कुंभ राशि
कारोबारियों को बिजनेस से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा, जिससे उनका तनाव काफी कम होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी। युवाओं के करियर से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां खत्म होंगी। दुकानदारों को नए ऑर्डर मिलने से अच्छा मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें- आज से 12 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नवग्रहों को मजबूत करने के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
5 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
11 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines