---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

10 नवंबर को जागेगी इन 3 राशियों की किस्मत, चाल बदलेंगे राहु-केतु, पूरी होगी मनोकामना!

Rahu Ketu Gochar: साल 2024 में 10 नवंबर को क्रूर ग्रह राहु-केतु एक साथ नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, जिससे तीन राशियों के जीवन में धन-दौलत, संपत्ति और खुशियों का आगमन होगा। आइए जानते हैं वो लकी राशियां कौन-कौन सी हैं, जिनका जल्द ही गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है।

---विज्ञापन---

Rahu Ketu Gochar 2024: वैदिक ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार, नवग्रहों में से राहु-केतु को सबसे क्रूर ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में राहु-केतु ग्रह की स्थिति अच्छी नहीं होती है, उन्हें जीवन में एक के बाद एक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी वजह से इन दोनों ग्रहों को अशुभ ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि इस बार राहु-केतु का गोचर कुछ राशियों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। 10 नवंबर को एक साथ राहु-केतु की चाल बदलेगी, जिससे खासतौर पर तीन राशियों की सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में, जिनके लिए क्रूर ग्रह राहु-केतु का गोचर अशुभ नहीं शुभ रहेगा।

किस समय होगा गोचर?

वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को एक साथ राहु और केतु गोचर करेंगे। हालांकि राहु-केतु का गोचर अलग-अलग नक्षत्र में होगा, लेकिन समय दोनों का सेम है। 10 नवंबर को देर रात 11 बजकर 31 मिनट पर राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ठीक इसी समय राहु के साथ-साथ केतु भी उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। रविवार को राहु-केतु की चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन पर असर पड़ेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Janmashtami 2024: कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत भी बना सकता है पाप का भागी, प्रेमानंद महाराज से जानें नियम

इन 3 राशियों को होगा भाग्योदय!

मेष राशि

राहु-केतु का गोचर मेष राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। युवाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को अनुभवी लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर के लिहाज से भविष्य में लाभकारी रहेगा। स्टूडेंट्स मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। परीक्षा में अच्छे नंबर आ सकते हैं। 10 नवंबर के बाद से स्वास्थ्य भी उत्तम रहेगा। माता जी के स्वास्थ्य में भी सुधार आने की संभावना है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए राहु-केतु का गोचर कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। युवाओं को नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वहीं जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें तनाव से मुक्ति मिल सकती है। 10 नवंबर के आसपास सिंह राशि के लोगों के घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी हो सकता है, जिससे घरवालों के बीच आए मनमुटाव भी खत्म हो जाएंगे।

कुंभ राशि

कारोबारियों को बिजनेस से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिल जाएगा, जिससे उनका तनाव काफी कम होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जिससे उन्हें बेहद प्रसन्नता होगी। युवाओं के करियर से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां खत्म होंगी। दुकानदारों को नए ऑर्डर मिलने से अच्छा मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- आज से 12 राशियों पर होगी पैसों की बरसात! पंडित सुरेश पांडेय से जानें नवग्रहों को मजबूत करने के उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 23, 2024 10:14 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola