चंद्रग्रहण के बाद वृषभ समेत 5 राशियों की चमकेगी तकदीर, राहु-केतु दिलाएंगे राजयोग जैसा सुख

Rahu Ketu Gochar 2023

Rahu Ketu Gochar 2023

Rahu Ketu Gochar 2023: ग्रह-गोचर की दृष्टि से अक्टूबर का महीना बेहद खास माना जा रहा है। दरअसल इस महीने चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ग्रहण के साथ ही अक्टूबर में छाया ग्रह राहु और केतु का राशि परिवर्तन होगा। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इसके अलावा नौकरी-व्यापार में भी धन लाभ का कई अवसर प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं कि राहु-केतु की चाल बदलने से किन 5 राशियों के जीवन में खशहाली आएगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्रग्रहण के बाद होने वाले राहु-केतु के गोचर का सबसे अधिक शुभ प्रभाव मेष राशि पर पड़ेगा। ऐसे में अक्टूबर का महीना इस राशि के लिए मंगलकारी साबित होगा। राहु के गोचर से मेष राशि के जातक को गुरु-चांडाल योग से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिजनेस में अचानक तरक्की होगी। करियर में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

वृषभ राशि

राहु-केतु का गोचर वृषभ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आएगा। इस दौरान किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही अक्टूबर महीने में नौकरी-बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। जमीन से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है। निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए राहु-केतु का परिवर्तन शुभ माना जा रहा है। इस दौरान ग्रहों के शुभ प्रभाव से कारोबार में खास आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बनेगा जो कि आर्थिक दृष्टि से शुभ है। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। किसी बड़े कार्य में सफलता मिलेगी। हलांकि इस दौरान वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा।

कुंभ राशि

इस राशि के लिए राहु-केतु का गोचर सकारात्मक माना जा रहा है। दरअसल अक्टूबर महीने में ग्रहण के बाद इस राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। इस दौरान दोनों ग्रहों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नौकरी करने वालों को इस दौरान प्रमोशन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। भवन या वाहन खरीदने का योग बनेगा। कुल मिलाकर राहु-केतु का यह गोचर आर्थिक तंगी से छुटकारा दिलाने वाला होगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

अक्टूबर में ग्रहण के बाद होने वाला राहु-केतु का गोचर इस राशि के लिए शुभ है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस दौरान दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बिजनेस में जबरदस्त धन लाभ का योग है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह गोचर शुभ साबित होगा। इस दौरान किसी भी कार्य में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति का योग है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ