ज्योतिष में राहु को एक क्रूर और छाया ग्रह माना जाता है। इनको मायावी कहा जाता है। ये जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो उसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ता है। राहु किसी एक राशि में 18 महीनों तक रहते हैं। आगामी 18 मई 2025 दिन रविवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे।
राहु अभी मीन राशि में विराजमान हैं। 18 मई को कुंभ में गोचर के बाद वे 29 मई 2025 की रात 11 बजकर 3 बजे कुंभ में स्पष्ट गोचर कर जाएंगे। कुंभ को स्पष्ट रूप से गोचर करने में इतना समय लग ही जाता है। आइए जानते हैं कि राहु के इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।
मेष राशि
मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। राहु के इस गोचर का असर मेष राशि वालों के 11वें भाव पर पड़ेगा। इससे नए स्रोतो से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। आपके जो भी नए संपर्क बनेंगे, उनसे आपको लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के 9वें भाव पर इस गोचर का असर होगा। इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हायर एजुकेशन में लाभ, विदेश यात्रा और आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। किस्मत अचानक से आपका साथ देगी। आपको करियर में उन्नति मिलेगी।
सिंह राशि
राहु इस राशि वालों के 7वें भाव को प्रभावित करेंगे। इससे आपको बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा। मैरिड हैं तो लाइफ पार्टनर का सहयोग आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही सोशल लाइफ भी आपकी अच्छी हो जाएगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के पंचम भाव में राहु का यह गोचर होगा। इससे स्टूडेंट्स को लाभ होगा। नए लव रिलेशनशिप्स में मजबूती आने की पूरी संभावना है। जो भी लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा।
कुंभ राशि
राहु के गोचर का असर आपके लग्न मतलब पहले भाव में होगा। इससे आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अहंकार और लापरवाही से बचना होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों और मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, हर समस्या होगी दूर!
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines