18 मई से शुरू होगा इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम, राहु के गोचर से राजा के समान हो जाएगी लाइफ!

मायावी और छाया ग्रह राहु आगामी 18 मई को मीन राशि से कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम की शुरुआत हो जाएगी। इन राशि वालों के जीवन में दुख और परेशानियों का भी अंत हो जाएगा।

Rahu Gochar 2025

राहु गोचर 2025

ज्योतिष में राहु को एक क्रूर और छाया ग्रह माना जाता है। इनको मायावी कहा जाता है। ये जब भी अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो उसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर पड़ता है। राहु किसी एक राशि में 18 महीनों तक रहते हैं। आगामी 18 मई 2025 दिन रविवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे।

विज्ञापन

राहु अभी मीन राशि में विराजमान हैं। 18 मई को कुंभ में गोचर के बाद वे 29 मई 2025 की रात 11 बजकर 3 बजे कुंभ में स्पष्ट गोचर कर जाएंगे। कुंभ को स्पष्ट रूप से गोचर करने में इतना समय लग ही जाता है। आइए जानते हैं कि राहु के इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। राहु के इस गोचर का असर मेष राशि वालों के 11वें भाव पर पड़ेगा। इससे नए स्रोतो से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। व्यापार और नौकरी में नए अवसर मिलने की संभावना है। समाज में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। आपके जो भी नए संपर्क बनेंगे, उनसे आपको लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के 9वें भाव पर इस गोचर का असर होगा। इससे आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हायर एजुकेशन में लाभ, विदेश यात्रा और आध्यात्मिक रुचि बढ़ सकती है। किस्मत अचानक से आपका साथ देगी। आपको करियर में उन्नति मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

राहु इस राशि वालों के 7वें भाव को प्रभावित करेंगे। इससे आपको बिजनेस पार्टनरशिप में लाभ होगा। मैरिड हैं तो लाइफ पार्टनर का सहयोग आपको मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही सोशल लाइफ भी आपकी अच्छी हो जाएगी।

तुला राशि

तुला राशि वालों के पंचम भाव में राहु का यह गोचर होगा। इससे स्टूडेंट्स को लाभ होगा। नए लव रिलेशनशिप्स में मजबूती आने की पूरी संभावना है। जो भी लोग क्रिएटिव फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा।

विज्ञापन

कुंभ राशि

राहु के गोचर का असर आपके लग्न मतलब पहले भाव में होगा। इससे आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। आप नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं। आपकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अहंकार और लापरवाही से बचना होगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों और मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ