हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rahu Gochar Rashifal: 2026 में राहु का गोचर इन 3 राशियों के लिए होगा लकी, व्यापार और कारोबार में आएगी तेजी

Rahu Gochar Rashifal: पापी ग्रह राहु 18 महीनों के बाद राशि परिवर्तन करता है. राहु अगली राशि में प्रवेश करने में डेढ़ साल का समय लेता है. साल 2026 के अंत में राहु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे इसका प्रभाव राशि जातकों पर पड़ेगा.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Rahu Gochar Rashifal: राहु ग्रह का राशि परिवर्तन डेढ़ साल यानी 18 महीने बाद होता है. राहु एक पापी, मायावी और छाया ग्रह है. राहु के गोचर से इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा. अब 2026 में राहु ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे इससे 3 राशियों को खास लाभ मिलेगा. कुंभ ग्रह इस समय कुंभ राशि में विराजमान हैं. राहु 5 दिसंबर 2026 को कुंभ राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. शनि की राशि मकर में राहु के प्रवेश करने से कई राशियों के लिए अच्छा समय शुरू होगा. राहु गोचर के प्रभाव से कई लोगों को फायदा होगा. इनके व्यापार में तेजी आएगी.

वृषभ राशि

राहु ग्रह वृषभ राशि के नवम भाव में गोचर करेंगे. इससे आपको बहुत तगड़ा फायदा होगा. राहु के गोचर से वृषभ राशि वालों को आय के क्षेत्र में अपार लाभ मिलेगा. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को बहुत फायदा होगा. विदेश व्यापार की सोच रहे हैं तो इसके लिए समय अच्छा रहेगा. आपको भाग्य का साथ मिलेगी. आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Surya Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों के सितारे होंगे बुलंद, खूब मिलेगा आर्थिक लाभ

विज्ञापन

कन्या राशि

मकर राशि में राहु का प्रवेश करना कन्या वालों के लिए अच्छा साबित होगा. कन्या राशि के पांचवें भाव में राहु ग्रह गोचर करेंगे. इससे बौद्धिक क्षमता प्रभावित होगी और लाभ मिलेगा. शेयर बाजार और निवेश के जरिए आपको फायदा हो सकता है. व्यापार अच्छा चलेगा और तेजी से ग्रोथ होगी. शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो आपके लिए विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा.

मीन राशि

मकर राशि में राहु का गोचर मीन राशि वालों के लिए अच्छा होगा. कई मायनों में मीन राशि वालों को फायदा मिलेगा. आपके 11वें भाव में राहु का गोचर होगा. इससे आय में वृद्धि होगी. अचानक से धनलाभ हो सकता है और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. कार्य में सफलता मिलेगी और कार्यस्थल पर तारीफ होगी. व्यापार करने वाले लोगों को लाभ हो सकता है. निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola