Rahu Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु का खास महत्व है, जिसे पापी और मायावी ग्रह माना जाता है। आमतौर पर लोग राहु को अशुभ फल प्रदान करने वाला ग्रह मानते हैं। लेकिन जिन लोगों के ऊपर राहु मेहरबान होते हैं, उनके जीवन में कभी कुछ गलत नहीं होता है। राहु की कृपा से हर चीज उन्हें आसानी से मिल जाती है। किसी भी चीज को पाने के लिए उन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ता है। हालांकि जब-जब राहु का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसका अशुभ और शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते दिन 10 नवंबर 2024 को देर रात 11 बजकर 31 मिनट पर पापी ग्रह राहु ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर लिया है। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र को कर्मफल दाता शनि का ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। यदि कोई व्यक्ति बुरे कर्म करता है, तो उसे शनि देव के क्रोध का सामना करना पड़ता है। इस बार राहु के शनि के नक्षत्र में गोचर करने से 12 से 3 राशियों के जातकों को विशेष लाभ होगा, जिसके कारण उन्हें पैसों की कमी, नौकरी न मिलना, सेहत से जुड़ी समस्या और कारोबार में मुनाफा न होना आदि परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। चलिए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में।
मेष राशि
पापी ग्रह का शनि के नक्षत्र में गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। छात्रों का पिता संग संबंध अच्छा होगा। शादीशुदा कपल के बीच चल रही लड़ाई खत्म होगी, जिसके कारण मेष राशि के जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। करियर में उन्नति के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को जल्द ही किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिल सकता है।
सिंह राशि
राहु गोचर का सिंह राशि के जातकों की मानसिक स्थिति पर सकारात्मक असर होगा। घर की टेंशन को भूलकर यदि आप अपने करियर पर फोकस करेंगे, तो बेहतर होगा। इसी के साथ करियर में उन्नति के भी योग बन रहे हैं। कारोबारियों को मेहनत के मुताबिक फल मिलेगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। छात्रों की मेहनत रंग लाएगी। मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है।
कुंभ राशि
छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे वो दूसरों के साथ आसानी से जुड़ पाएंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से युवा वर्ग अपना नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें भविष्य में अच्छा-खासा धन लाभ होगा। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उन्हें अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार का विस्तार होने से कारोबारियों को अच्छा-खासा मुनाफा होगा। बदलते मौसम में बड़े-बुजुर्गों की सेहत अच्छी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: इन 3 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम! शनि की राशि में चंद्र ने किया गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines