Grah Gochar 2024: राहु और केतु दोनों को अशुभ ग्रह माना जाता है, जो समय-समय पर गोचर करते हैं। माना जाता है कि जब-जब राहु और केतु राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो उसके कारण आम व्यक्ति से लेकर करोड़पति के जीवन में बदलाव आता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर 2024, दिन रविवार को छाया ग्रह राहु और केतु ने एक साथ देर रात 11 बजकर 31 मिनट पर नक्षत्र परिवर्तन किया है। राहु ने जहां उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर किया है। वहीं केतु ने उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में कदम रखा है।
इन दोनों ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन से 12 राशियों की जिंदगी पर अच्छा और बुरा असर होगा। लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों को राहु-केतु के साथ में गोचर करने से लाभ नहीं होगा। बल्कि करियर से लेकर कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। चलिए जानते हैं उन्हीं तीन राशियों के बारे में।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के ऊपर राहु और केतु गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। छात्र वर्ग के व्यवहार में नकारात्मक बदलाव आएगा, जिसके कारण पिता जी से झगड़ा होने की संभावना है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें तगड़ा नुकसान हो सकता है। कारोबारियों की नई डील पूरी नहीं हो पाएगी, जिसके कारण कारोबार में बड़ा घाटा हो सकता है। निवेश से भी धन हानि होने की संभावना है, जिसके कारण भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनका ऑफिस में सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2024: कल से चमकेगी 12 राशियों की किस्मत! तुलसी विवाह पर करें ये उपाय
सिंह राशि
इस राशि के लोगों की आमदनी पर राहु-केतु गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। नए व्यापारिक संबंध फलीभूत नहीं रहेंगे, जिसके कारण आर्थिक स्थिति में बदलाव नहीं आएगा। नौकरीपेशा जातकों को काम के चक्कर में भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण सेहत भी खराब हो सकती है। युवा वर्ग किसी से बेवजह लड़ाई करने से बचें। नहीं तो झगड़े के कारण सिंह राशि के जातकों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। जो लोग हाल ही में रिलेशनशिप में आए हैं, उनका साथी से झगड़ा हो सकता है।
कुंभ राशि
कारोबारी यात्राएं विफल रहेंगी, जिसके कारण कारोबारियों को तनाव रहेगा। महत्वपूर्ण काम में बाधा उत्पन्न होने के कारण नौकरीपेशा जातकों को बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मैरिड लाइफ में परेशानियां बनी रहेंगी, जिसके कारण घर का माहौल भी कुछ खास अच्छा नहीं रहेगा। 50 से अधिक उम्र वाले जातकों की सेहत खराब हो सकती है। एक बार फिर पुरानी बीमारी का दर्द बड़े-बुजुर्गों को परेशान कर सकता है।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2024: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा बुध गोचर, आमदनी बढ़ने के साथ सेहत में होगा सुधार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
1 hr agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
4 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines