Rahu Gochar 2025: मई में इन 3 राशियों को प्राप्त होगी राहु की विशेष कृपा, घर में लगेगा पैसों का अंबार!

अप्रत्याशित घटनाओं के कारक ग्रह राहु मई माह में राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर 12 राशियों के जीवन पर होगा। चलिए जानते हैं अगले महीने किस समय राहु का गोचर होगा और उसका किन-किन राशियों के लोगों के ऊपर सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है।

Rahu Gochar 2025

हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता!

विज्ञापन

मई माह में 18 तारीख को छाया ग्रह राहु राशि परिवर्तन करेंगे। रविवार को शाम 4 बजकर 30 मिनट पर राहु मीन राशि में से निकलकर कुंभ राशि में कदम रखेंगे। ज्योतिष शास्त्र में राहु को अप्रत्याशित घटनाओं, गुप्त प्रेम, लाभ और सपनों का कारक यानी स्वामी माना जाता है। करीब 18 महीने बाद जब राहु 18 मई को राशि परिवर्तन करेंगे तो उससे कई राशियों को खास फायदा होगा।

आज हम आपको उन्हीं तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके घर में मई माह में पैसों का अंबार लग सकता है।

विज्ञापन

राहु गोचर का राशियों पर प्रभाव

Mithun Rashi

मिथुन राशि

राहु का ये गोचर मिथुन राशि के लोगों के करियर के लिहाज से बढ़िया रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा, जो आपका बहुत अच्छे से मार्गदर्शन करेंगे। छात्रों को एग्जाम में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी कर रहे जातकों को मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे। जिन लोगों की उम्र 40 से अधिक है, उनकी खराब सेहत में सुधार होगा।

विज्ञापन

तुला राशि

करियर की दृष्टि से आने वाला महीना तुला राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। यदि आपने कहीं निवेश किया हुआ है तो अब उससे मोटा मुनाफा होगा। नौकरी कर रहे जातकों की कुंडली में पदोन्नति के योग हैं। विवाहित और लव रिलेशन में मौजूद कपल की जिंदगी में स्थिरता आएगी।

विज्ञापन

कन्या राशि

घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, जिससे मानसिक संतुलन बना रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को निवेश का सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कारोबारियों के साझेदारों से रिश्ते मजबूत होंगे। दुकानदार जल्द ही कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता उनके क्रश से तय हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ