---विज्ञापन---

Rahu Gochar: राहु का राशि परिवर्तन इन 3 राशियों को कर देगा मालामाल

Rahu Gochar: प्राचीन भारतीय ज्योतिष में कुल नौ ग्रह माने गए हैं। इन ग्रहों में से राहु और केतु को आभासी ग्रह या छाया ग्रह माना गया है। यूं तो सैद्धांतिक रूप से इन दोनों ग्रहों का कोई अस्तित्व नहीं है फिर भी जिस भी ग्रह के साथ युति करते हैं, उसी को प्रभावित करने […]

Rahu Gochar: प्राचीन भारतीय ज्योतिष में कुल नौ ग्रह माने गए हैं। इन ग्रहों में से राहु और केतु को आभासी ग्रह या छाया ग्रह माना गया है। यूं तो सैद्धांतिक रूप से इन दोनों ग्रहों का कोई अस्तित्व नहीं है फिर भी जिस भी ग्रह के साथ युति करते हैं, उसी को प्रभावित करने लगते हैं। यही कारण है कि शनि के बाद राहु और केतु पूरे विश्व को सबसे ज्यादा डराते हैं।

राहु एक राशि में लगभग डेढ़ वर्ष रहता है। पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में राहु का गोचर होगा। 30 अक्टूबर 2023 को राहु ददोपहर 12.30 बजे राशि परिवर्तन कर मेष से निकल कर मीन राशि में प्रवेश करेगा। राहु के गोचर का सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव पड़ता है, लेकिन किसी पर पॉजिटिव और किसी पर नेगेटिव असर होता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ekadashi Vrat: एकादशी के टोटके बना देते हैं बिगड़ी किस्मत, हर मनोकामना होती है पूरी

वर्ष 2023 में इन राशियों के लिए शुभ रहेगा राहु का गोचर (Rahu Gochar 2023)

मेष राशि (Mesh Rashifal 2023)

राहु मेष राशि छोड़ कर मीन में प्रवेश करेगा। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए अच्छा समय शुरू होने वाला है। इस राशि के जातकों के लिए नए अवसर बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा और बिजनेस करने वालों को बड़ा फायदा होगा। पैसे की तंगी से जूझ रहे लोगों को भी राहत मिलेगी और जल्दी उनकी आर्थिक समस्या दूर होगी। कुल मिलाकर मेष राशि वाले वर्ष 2023 में जमकर पैसा कमाएंगे।

---विज्ञापन---

कर्क राशि (Kark Rashifal 2023)

राहु का गोचर कर्क राशि वालों के लिए अच्छा भाग्य लेकर आया है लेकिन कुछ शर्तों के साथ। यदि वे धैर्यपूर्वक परिश्रम करेंगे तो निश्चित रूप से आगे बढ़ेंगे। ऐसे में उनके लिए समय अच्छा रहेगा। बिजनेस में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की होगी। बिजनेस का भी चहुंओर विस्तार होगा, नया ऑफिस खोल सकते हैं। परन्तु यदि कर्क राशि वालों ने धैर्य नहीं रखा और जल्दबाजी की या क्रोध किया तो उन्हें लाभ के बजाय हानि भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2022: महंगे होंगे सोना-चांदी, बॉलीवुड भी बदलेगा, शुक्र कराएगा शेयर मार्केट से कमाई

---विज्ञापन---

मीन राशि (Meen Rashifal 2023)

अक्टूबर 2023 में राहु मीन राशि में ही प्रवेश करेगा जिसका सबसे बड़ा फायदा मीन राशि को ही होने वाला है। एक तरह से इस राशि के लोगों के लिए स्वर्णिम समय आ चुका है। ऐसे लोग जहां भी हाथ डालेंगे, वहीं कामयाबी और पैसा कमाएंगे। उनका भाग्य इतना प्रबल होगा कि कोई भी उन्हें नहीं रोक पाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 18, 2022 12:16 PM
End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola