Rahu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक अशुभ ग्रह से रूप में देखा गया है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक राहु इस वक्त मेष राशि में गोचर कर रहा है। मेष राशि में राहु का प्रवेश 12 अप्रैल 2022 को हुआ था। जिसके बाद अब राहु का फिर से गोचर हो चुका है। दरअसल राहु 30 अक्टूबर को ही मीन राशि में गोचर कर चुके हैं। राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी राशियां शामिल हैं।
कर्क राशि
राहु इस वक्त कर्क राशि वालों के 10वें भाव में स्थित है। राहु की ऐसी स्थिति कर्क राशि वालों के लिए शुभ मानी जा रहा है। अब राहु जब मीन राशि में प्रवेश कर गए हैं तो इस अवधि में कर्क राशि वालों के बिजनेस में जबरदस्त तरक्की होगी। इसके साथ ही व्यापार में आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे। इसके अलावा नौकरी में तरक्की का भी योग बनेगा। हालांकि इस दौरान अगर राहु के मंत्रों का जाप करवाएंगे तो अधिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: North Direction Vastu: घर की उत्तर दिशा में लगा लें ये 4 पौधे, हमेशा भरी रहेगी घर की तिजोरी
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए राहु का गोचर किस्मत चमकाने वाला साबित हो सकता है। दरअसल इस दौरान सिंह राशि के जातकों को विदेश यात्रा का योग बनेगा, जो कि आर्थिक दृष्टि से भी लाभकारी साबित हो सकता है। 30 अक्टूबर को हुए राहु के गोचर से फिजूलखर्ची बढ़ेगी। हालांकि कुछ समय बाद स्थित अच्छी हो जाएगी। अगर कुंडली में राहु का प्रभाव है तो ऐसे में शिवलिंग पर जल अर्पित करना लाभकारी साबित होगा।
वृश्चिक राशि
अक्टूबर में होने जा रहे राहु के गोचर से वृश्चिक राशि वालों को विशेष लाभ मिलेगा। दरअसल इस दौरान वृश्चिक राशि के जातकों को तरक्की के कई अवसर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन होने के साथ-साथ सैलरी भी बढ़ सकती है। हालांकि सेहत की दृष्टि से राहु का गोचर इस राशि के लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। इस दौरान सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
9 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
10 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
12 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines