Rahu Gochar 2023: ज्योतिष शास्त्र में राहु-केतु को मायावी ग्रह के रूप में देखा गया है। जब कभी भी राहु-केतु की चाल बदलती है तो उसका असर सभी राशियों पर होता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि हर बार राहु-केतु का परिवर्तन अशुभ प्रभाव ही नहीं देता, बल्कि कई बार राहु-केतु अपनी चाल बदलकर कुछ राशियों को राजयोग जैसा सुख भी प्रदान करते है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, राहु-केतु 30 अक्टूबर, 2023 को राशि बदलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। राहु का यह राशि परिवर्तन 18 महीने बाद होने जा रहा है। ऐसे में राहु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए वरदान के समान साबित होगा। आइए जानते हैं कि राहु के परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होने वाला है।
तुला राशि
राहु का गोचर तुला राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल और शुभ परिणाम देने वाला माना जा रहा है। राहु गोचर के बाद से तुला राशि वालों के अच्छे दिन आ जाएंगे। जिससे जिदगीं में हर तरफ लाभ ही लाभ नजर आएगा। बिजनेस में जबरदस्त आर्थिक तरक्की होगी। निवेश से आर्थिल लाभ का योग है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा कर सकते हैं। कुल मिलाकर राहु का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
वृश्चिक राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, 30 अक्टूबर को होने वाला राहु का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। राहु गोचर के बाद से धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा। बिजनेस में आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
यह भी पढ़ें: वर्षों बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और गजकेसरी योग का दुर्लभ संयोग, 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। राहु गोचर के परिणामस्वरूप आर्थिक स्थिति पहले से बेहरतर होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। इस दौरान बैंक बैलैंस बढ़ेगा। सुख और ऐश्वर्य के कार्यों में वृद्धि होगी। घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। भवन और वाहन का सुख प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
10 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines