---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Rahu Favourite Zodiac Signs: इन 3 राशियों को कष्ट में नहीं देख पाते राहु, समय-समय पर करते हैं मदद और बचाते हैं संकटों से

Rahu Grah Favourite Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में राहु को एक छाया ग्रह का स्थान प्राप्त है, जिसका प्रभाव समय-समय पर मानव जीवन के ऊपर पड़ता है. हालांकि, 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनकी राहु ग्रह से खास मित्रता है. इसी वजह से इनकी वो समय-समय पर सहायता करते हैं. यहां पर आप राहु ग्रह की तीन सबसे प्रिय राशियों के बारे में जान सकते हैं.

---विज्ञापन---

Rahu Grah Favourite Rashi: राहु को ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है, जिसका मानव जीवन पर असर गहरा होता है. खासकर, राहु को भ्रम की स्थिति, लालच का भाव, अचानक घटनाओं का होना, यात्रा करना, अनैतिक कार्यों, तकनीकी क्षेत्र, राजनीति, जुनूनी व्यवहार, अचानक से सफलता मिलना, तेजी से धन लाभ या हानि होना और त्वचा के रोगों का मुख्य कारण माना जाता है. यदि व्यक्ति की कुंडली में राहु ग्रह की स्थिति प्रबल या कमजोर होती है तो जीवन के इन पहलुओं में सबसे पहले बदलाव आता है.

हालांकि, जिन राशियों पर राहु महाराज मेहरबान होते हैं, उन्हें संकटों से बचाते भी हैं. चलिए जानते हैं कि किन 3 राशियों के जातकों पर राहु ग्रह की विशेष कृपा बरसती है.

---विज्ञापन---

मिथुन राशि (Gemini): राहु की उच्च राशि

राहु मिथुन राशि में उच्च का माना जाता है, जिस कारण इस स्थिति में वो सबसे ज्यादा बलवान होता है. ऐसी स्थिति में व्यक्ति हर काम सोच-समझकर और चतुराई से करता है, जिसकी वजह से वो तेजी से आगे बढ़ता है.

कन्या राशि (Aquarius): राहु की मित्रता राशि

कन्या को राहु ग्रह की मित्रता राशि माना जाता है, जो इसके जातकों को सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये लोग अपने विचारों को लेकर स्पष्ट होते हैं, जिसके कारण गलती करने की संभावना कम होती है. इसके अलावा इनका न्याय पक्ष भी मजबूत रहता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: बृहस्पति के घर मीन में शनि से होगा सूर्य का मिलन, इन 4 राशियों को अथाह धन पाने से नहीं रोक पाएगा कोई

कुंभ राशि (Aquarius): राहु की अनुकूल राशि (कुछ मान्यताओं के अनुसार)

कुछ सामान्य मान्यताओं के अनुसार, कुंभ को राहु ग्रह की अनुकूल राशि माना जाता है, जिसके जातकों का वक्त आने पर वो साथ जरूर देते हैं. इसके अलावा जातकों की इच्छाओं को पूरा करने में भी सहायता करते हैं. कहा जाता है कि जब राहु ग्रह कुंभ राशि में होते हैं तो वक्त आने पर जातकों को आकस्मिक धन या सफलता प्रदान करते हैं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 22, 2026 05:24 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola