Rahu-Budh Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव होने से पृथ्वी पर मौजूद सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 9 अप्रैल को बुध देव मीन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मीन राशि में पहले से ही राहु विराजमान हैं। अब मीन राशि में राहु और बुध की युति हो गई है। दोनों ग्रहों की युति होने से कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए राहु और बुध की युती नुकसान हो सकती है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको कारोबार में हानि उठानी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति से धन की हानि होगी। मानसिक तनाव की स्थित बन सकती है। मन परेशान हो सकता है। शादीशुदा लोगों के रिश्तों में दरार आ सकती है। इसलिए अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मीन राशि में राहु और बुध की युति अच्छी नहीं रहेगी। बता दें कि इस समय जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता नहीं मिल सकती है। उन्हें कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। पिता जी के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। जिससे मन परेशान रहेगा। मन को शांत रखें।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए राहु और बुध की युति अशुभ साबित हो सकती है। करियर से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं उनकी मनोकामना अभी नहीं पूर्ण होगी। सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रखें।
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वाले लोगों के लिए यह युति ठीक नहीं रहेगी। बता दें कि इस दौरान नौकरी करने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सीनियर का डांट सुनने को मिल सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में नुकसान भी हो सकता है। आपकी वाणी से किसी सीनियर को बुरा लग सकता है। इसलिए अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों के लिए राहु और बुध की युति कई मायने में अशुभ रहेगी। बता दें कि इस दौरान कारोबारियों के कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ी डील हाथ से जा सकती है। जिससे आप अपनी किस्मत को कोस सकते हैं। लेकिन आप मेहनत करते रहें, जल्द ही आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें- बन गया नवरात्रि में गजकेसरी योग, अब इन 3 राशियों के लिए मौज ही मौज
यह भी पढ़ें- धन कमाने के मामले में बहुत लकी होते हैं कुंभ समेत ये तीन राशि के लोग
यह भी पढ़ें- नवरात्र पर बना त्रिग्रही योग, बुध देव दिलाएंगे मिथुन समेत इन राशियों को धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines