इन 3 राशियों को 51 दिनों तक नहीं होगी धन की कमी, राहु और शनि दिलाएंगे सफलता और शोहरत

मीन राशि में राहु और शनि ग्रह की युति यूं तो अधिकांश राशियों के लिए बेहद नकारात्मक है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह काफी फलदायी और लाभकारी होने के योग दर्शा रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

rahu-saturn-yuti-horoscope-grah-gochar-2025-rashifal

29 मार्च 2025 को शनि ग्रह के मीन राशि में गोचर से उनकी युति वहां पहले से ही विराजमान राहु ग्रह से हुई। मीन राशि शनि-राहु की यह युति 51 दिनों तक कायम रहेगी। आपको बता दें कि कर्मफल के स्वामी शनि ग्रह मीन राशि में अगले ढाई साल तक रहेंगे और वे जून 2027 में मेष राशि में गोचर करेंगे। लेकिन, उनसे पहले राहु ग्रह साल 2025 में 18 मई को मीन राशि में निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और शनि ग्रह के साथ हुई उनकी यह युति टूट जाएगी। लेकिन, इन दोनों महत्वपूर्ण ग्रहों की 51 दिनों की युति देश-दुनिया और राशियों पर व्यापक और गहरा असर डालेगी।

विज्ञापन

राहु-शनि युति का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र में शनि-राहु की यह युति विशेष रूप से प्रभावी मानी जाती है, क्योंकि दोनों ग्रह विपरीत स्वभाव के होते हुए भी एक साथ मिलकर नए अवसर और चुनौतियां पैदा करते हैं। हालांकि इस युति का राशियों पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा यानी कुछ राशियों के लिए यह युति नकारात्मक साबित होगा, तो कुछ राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। विशेष रूप से, राहु-शनि युति 3 राशियों पर मेहरबान होगी और उन्हें सफलता, शोहरत और धन की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

राहु और शनि की युति वृषभ राशि वालों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने के योग दर्शा रहा है। इस समय, आपके कार्यों में सफलता की संभावनाएं बढ़ सकती हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होने की प्रबल संभावना है। आपको नौकरी या व्यवसाय में प्रमोशन या उन्नति मिलेगी। हालांकि, इस दौरान आपको अपने कार्यों में संयम और धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। यदि आप उचित मेहनत करते हैं, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। धन की कमी को लेकर अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि राहु-शनि का साथ आपको आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाएगा।

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह समय सफलता और शोहरत पाने का उत्तम समय है। शनि का मकर राशि का स्वामी होने होने के कारण, इस समय शनि और राहु का प्रभाव आपको लगातार मेहनत के फल देने वाला होगा। आपकी मेहनत और संघर्ष का फल अब मिलने लगेगा, जिससे आपकी स्थिति में सुधार होगा। इस दौरान आपको नई संभावनाएं और अवसर मिल सकते हैं, जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहद मजबूत करेंगे। शनि के प्रभाव से आपको अपने करियर में उच्च पद और सम्मान मिल सकता है, जिससे आप शोहरत के नए शिखर तक पहुंच सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लिए भी राहु-शनि की युति बेहद शुभ हो सकती है। शनि की स्थिति कुंभ में होने से आपको कठिन परिश्रम का पूरा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही राहु आपके लिए अप्रत्याशित रूप से धन व समृद्धि ला सकता है। इस समय, आपके द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं। यदि आप नए व्यापार या निवेश की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए लाभकारी साबित होगा। इसके अलावा, आपको समाज में सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिल सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास और बढ़ेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ