Radha Ashtami 2023: आज राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। राधा अष्टमी का पर्व जन्माष्टमी के 15 दिन बाद मनाए जाने वाला त्योहार है। इस दिन राधा रानी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि के दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी इस साल 23 सितंबर 2023 यानी आज के दिन रखी जा रही है। इस दिन श्री कृष्ण के साथ राधा रानी की विधिवत पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि श्री कृष्ण की पूजा राधा रानी के बिना अधूरी मानी जाती है। राधा अष्टमी का त्योहार भी जन्माष्टमी की तरह बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं राधा अष्टमी पर्व का शुभ तिथि और पूजा विधि के बारे में।
राधा अष्टमी का शुभ मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, राधा अष्टमी पर्व 22 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से लेकर 23 सितंबर 2023 दिन शनिवार यानी आज दोपहर 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। उदया तिथि के कारण राधा अष्टमी पर्व आज मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज के दिन यानी राधा अष्टमी के दिन ॐ ह्रीं श्री राधिकायै नमः मंत्र का 108 बार जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें- Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त और शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली के लिए उपाय
राधा अष्टमी पर्व का पूजा विधि
- शास्त्र के अनुसार, राधा अष्टमी के दिन प्रातकाल स्नानादि कर स्वच्छ होना चाहिए।
- निवृत होकर मंडप के नीचे मंडल बनाएं और उसके मध्य भाग्य में मिट्टी या तांबे का कलश स्थापित करना चाहिए।
- इसके बाद कलश पर पात्र रखना चाहिए और वस्त्र आभूषण से राधा रानी को सुसज्जित करें।
- इसके बाद राधा रानी की विधिवत पूजा करें और पूजा के बाद व्रत रखें।
- इस दिन व्रत के दौरान एक समय भोजन ग्रहण कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मंगल देव बहुत जल्द संवारने जा रहे हैं इन 4 राशि वालों की किस्म्त, अमीर बनने का सपना होगा पूरा!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
13 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines