Santan Gopal Mantra: वैसे तो सनातन धर्म में उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए कई व्रत रखे जाते हैं, लेकिन उनमें से सबसे अधिक प्रभावशाली पुत्रदा एकादशी का व्रत होता है। इस व्रत के दौरान शादीशुदा महिलाएं संतान सुख या पुत्र की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, सावन मास की आखिरी एकादशी यानी पुत्रदा एकादशी का व्रत 27 अगस्त को यानी आज रखा जा रहा है। ऐसे में आज महिलाएं संतान सुख के लिए या संतान की खुशहाली के लिए निर्जला व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगी। शास्त्रों में उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए कई मंत्र दिए गए हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसे मंत्र के बारे में बता रहे हैं जिसका विधिवत जाप करने से संतान की कामना पूरी होगी। आइए जानते हैं खास मंत्र के बारे में।
संतान प्राप्ति के उपाय
संतान प्राप्ति के लिए शास्त्रों में संतान गोपाल मंत्र का उल्लेख किया गया है। शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि इस मंत्र का जाप उत्तम और सकुशल संतान की प्राप्ति के लिए किया जाता है। मान्यता है कि इस मंत्र का विधिवत जाप करने से संतान प्राप्ति की कामना जल्द ही पूरी होती है।
यह भी पढ़ें: Putrada Ekadashi 2023: सावन की आखिरी एकादशी पर जरूर कर लें ये काम, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा
संतान गोपाल मंत्र
“ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः”
संतान गोपाल मंत्र-जाप के लाभ
शास्त्रों के मुताबिक, संतान गोपाल मंत्र का जाप करने से संतान संबंधी कई लाभ होते हैं। कहा जाता है कि जो लोग संतान प्राप्त की इच्छा रखते हैं, उनके लिए यह मंत्र रामबाण की तरह काम करता है। अगर किसी को संतान प्राप्ति में बाधा उत्पन्न हो रही है, वह जड़ से समाप्त हो जाएगा। इतना ही नहीं, कहा जाता है कि पुत्रदा एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को सुंदर और गुणवान संतान की प्राप्ति होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines