Purnima ke Upay: हिंदू धर्म में प्रत्येक तिथि और दिन को महत्वपूर्ण मानते हुए उसे देवता विशेष से जोड़ा गया है। पूर्णिमा की तिथि को भी मां लक्ष्मी से जोड़ा गया है। पौराणिक मान्यताओं में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें यदि पूर्णिमा के दिन किया जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं। यह उपाय करने में बहुत आसान है और इनका असर भी तुरंत ही होता है। इस बार फाल्गुन माह की पूर्णिमा 7 मार्च को हैं। इस दिन होली तथा लक्ष्मी जयंती भी है। ऐसे में आपको ये उपाय अवश्य करने चाहिए।
पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार प्रत्येक वर्ष में 12 पूर्णिमा तिथियां आती हैं। इन्हें अलग-अलग माहों के नाम पर अलग-अलग नाम से जाना जाता है। पूर्णिमा के दिन चन्द्रमा अपनी समस्त कलाओं से युक्त होता है तथा पृथ्वी पर अमृत वर्षा करता है। यही कारण है कि इस दिन विशेष रूप से पूजा-पाठ किए जाते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः Swapna Vichar: सपने में दिखे यह चीज तो पक्का खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे
पूर्णिमा पर करें ये उपाय तो बदलेगी किस्मत (Purnima ke Upay)
- पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी मंदिर में स्थित पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। वहां धूपबत्ती जलाएं और देसी घी का दीपक जलाकर मिठाई अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी से अपनी समस्त विपदाओं को हरने की प्रार्थना करें। इस एक उपाय से व्यक्ति के समस्त कष्ट मिट जाते हैं।
- पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर हल्दी लगाकर उन्हें मां लक्ष्मी की प्रतिमा या चित्र के समक्ष अर्पित करें। इन्हें अगले दिन उठाकर एक लाल कपड़े में बांध लें और तिजोरी में रख लें। इसके बाद प्रत्येक पूर्णिमा को इन कौड़ियों को बाहर निकालकर इनकी पूजा करें और फिर वापिस तिजोरी में रख दें। इस उपाय से घर-परिवार के सभी भंडार हमेशा भरे रहते हैं।
- पूर्णिमा के दिन किसी मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी को सुगंधित अगरबत्ती एवं इत्र अर्पित करें। इससे व्यक्ति को मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है और वह अपने जीवन में आने वाली समस्त बाधाओं से मुक्त हो जाता है।
- पूर्णिमा के दिन अपने घर में स्थित तुलसी के पौधे की पूजा करें। उसके नीचे देसी घी का दीपक जलाएं। पुष्प और प्रसाद अर्पित करें। इसके बाद अगले माह ही पूर्णिमा आने तक प्रतिदिन तुलसी की पूजा करें। इस उपाय से भी लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति के सभी मनोरथ पूर्ण करती हैं।
यह भी पढ़ेंः करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न
- यदि आपकी कोई ऐसी इच्छा है जो तमाम प्रयासों के बाद भी पूरी नहीं हो पा रही है तो पूर्णिमा का यह उपाय करें। आपको पूर्णिमा पर भगवान शिव एवं माता पार्वती को सफेद चंदन और सफेद फूल अर्पित करने चाहिए। उन्हें सफेद रंग की मावे की मिठाई चढ़ाएं। इससे आपकी वह इच्छा भी आसानी से पूर्ण हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
5 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines