Prosperity Tips 2024: वैसे तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए हर कोई कुछ ना कुछ उपाय करता है। कहते हैं कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सच्ची श्रद्धा-भक्ति बेहद जरूरी है। जो जातक शुद्ध हृदय से मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करता है, उसे जीवन में धन की कमी नहीं होती। धन की कमी को दूर करने के लिए शास्त्रों में कई उपाय बताए गए हैं। लेकिन, साल के पहले दिन कुछ आसान उपायों को करके मां लक्ष्मी को खुश कर सुख-समृद्धि की कामना की जा सकती है। ऐसे में जानिए नए साल के पहले दिन किन तीन स्थानों पर दीया जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
घर के मंदिर में
सनातन धर्म में आस्था रखने वाले रोजाना घर में पूजा-पाठ करते हैं। घर की महिलाएं प्रतिदिन मां लक्ष्मी और तुलसी माता को दीया दिखाती हैं। मान्यता है कि तुलसी के नजदीक दीपक (घी या तिल-तेल का) जलाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी के नजदीक और तुलसी के नीचे एक दीया जरूर जलाएं। महिलाएं अगर पीरियड्स में हैं तो वे घर के किसी दूसरे सदस्य के द्वारा इन दोनों जगहों पर दीया जलावा लेना चाहिए।
देव स्थान पर (आस-पास के मंदिर में)
देव स्थान यानी मंदिर में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में नए साल के पहले दिन सुबह या शाम के समय आस-पास के किसी मंदिर में एक दीया जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवताओं की कृपा से मनोकामना पूरी होगी। साथ ही घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी।
कुल देवी-देवता के निमित्त
नए साल के प्रथम दिन कुल देवी या देवता के निमित्त घर में एक दीया और जलाएं। कहा जाता है कि कुल देवी-देवता के निमित्त दीया जलाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही उनकी कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।
कैसे जलाएं दिया
शास्त्रीय मान्यता के अनुसार, पूजा का दौरान घी का दीया हमेशा अपनी बाईं ओर रखें। जबकि तेल का दीया दाईं ओर रखना चाहिए। दीया या दीपक के नीचे कुछ अक्षत (चावल) जरूर रखें। दीपक जलाते वक्त ‘शुभम् करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते’ इस मंत्र को बोलना अच्छा माना गया है।
यह भी पढ़ें: नए साल पर करें खास उपाय, तमाम सुख-सुविधाओं से भर जाएगा नववर्ष
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 hr agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines