Pradosh Vrat: शास्त्रों में त्रयोदशी अथवा प्रदोष तिथि भगवान शिव को समर्पित की गई है। इस दिन बाबा भोलेनाथ की पूजा की जाती है। माना जाता है कि प्रदोष का व्रत करने से व्यक्ति अपने सभी कष्टों से मुक्ति पा सकता है। प्रत्येक हिंदू माह में दो प्रदोष आती हैं, पहली कृष्ण पक्ष में और दूसरी शुक्ल पक्ष में।
आचार्य अनुपम जौली के अनुसार मार्च माह में प्रदोष तिथि 19 मार्च 2023, रविवार को आ रही है। रविवार को आने के कारण इसे रवि प्रदोष भी कहा जाएगा। जानिए प्रदोष के शुभ मुहूर्त तथा पूजा विधि के बारे में में
यह भी पढ़ें: बना गुरु-चांडाल योग, इन लोगों पर होगी आफतों की बारिश, जानिए कैसा रहेगा सबका भाग्य
कब है प्रदोष तिथि और पूजा मुहूर्त (Pradosh Vrat Puja Muhurat)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 19 मार्च 2023 को सुबह 8.07 बजे आरंभ होगी। इसका समापन अगले दिन 20 मार्च, 2023 को सुबह 4.55 बजे होगा। इस दिन द्विपुष्कर योग भी बन रहा है। इसी दिन पंचक भी लग रहे हैं। ऐसे में पूजा के लिए पूरा दिन ही उत्तम माना गया है।
यह भी पढ़ें: मंगलवार की शाम करें हनुमानजी का यह उपाय, बहुत जल्दी मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
कैसे करें प्रदोष व्रत
सुबह जल्दी उठ कर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान कर लें। इसके बाद गणेशजी की पूजा करें तथा भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा करें। जल और दूध से उनका अभिषेक करें। उन्हें बिल्व पत्र, सफेद पुष्प, प्रसाद आदि अर्पित करें। बहुत से लोग इस दिन व्रत भी करते हैं। यदि आप भी व्रत करते हैं तो इस दिन केवल फलाहार ग्रहण करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
17 hrs agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
4 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
6 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines