PM Modi Shirdi Visit: विश्व विख्यात शिरडी साईं बाबा का प्रसिद्ध मंदिर महाराष्ट्र में स्थित है। यहां अपनी मनोकामना लेकर देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। मान्यता है कि जो कोई यहां श्रद्धापूर्वक दर्शन करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। आज यानी 26 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी दोपहर करीब 1 बजे शिरडी के साईं मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। धार्मिक मान्यता है कि शिरडी के इस साईं मंदिर में हर साल लाखों भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर साईं बाबा के जीवन से जुड़े तमाम चमत्कारों के लिए प्रसिद्ध है। हालांकि आज भी अधिकांश लोग इस मंदिर से जुड़ी चमत्कारिक घटनाओं से अनजान हैं। आइए जानते हैं शिरडी साईं मंदिर के रहस्यों के बारे में।
शिरडी साईं बाबा से जुड़ी ये घटना कर देगी हैरान
शिरडी वाले साईं बाबा जरूरतमंदो की सेवा करने वाले एक महीसा के रूप में विश्व विख्यात हैं। साईं बाबा से जुड़ी एक घटना आपको भी हैरान कर सकती है। प्रचलित कथा के अनुसार, कहते हैं कि साईं बाबा की कृपा से बड़ी-बड़ी बीमारी दूर हो जाती है। यही वजह है कि लोग दूर-दूर से उनके दर्शन के लिए आया करते थे। इस क्रम में एक श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन को आया तो उसने एक तस्वीर खींचने की कोशिश की। कहते हैं कि जब उस भक्त ने साईं बाबा की तस्वीर ली और जब बाद में उसने तस्वीर को देखी तो उसके होश उड़े गए! दरअसल उस भक्त ने साईं बाबा की तस्वीर देखी तो उसमें साईं बाबा के पूरे शरीर के बजाए सिर्फ उनके चरण ही आए।
नीम के पत्ते भी हो जाते हैं मीठे
कहा जाता है कि साईं बाबा के जीवन का अधिकांश समय शिरडी में व्यतीत किया। कहते हैं कि जब भी वे शिरडी आते थे तो अधिकांश समय नीम के पेड़ की छांव में बिताया करते थे। जिसे अब गुरु स्थान के नाम से पुकारा जाता है। इस नीम के पेड़ की खास बात ये है कि इसकी पत्तियां मीठी हैं, जबकि नीम अपनी करवाहट से लिए मशहूर है। अगर आपको भी शिरडी साईं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो तो उस पेड़े की गिरी हुईं पत्तियां चखें। मान्यता है कि जिन्हें भी इस नीम की पत्तियों को चखने का अवसर मिलता है, वह हमेशा स्वस्थ रहता है। उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं होती।
यह भी पढ़ें: चंद्र ग्रहण के तुरंत बाद पलटी मारेगी इन राशियों की किस्मत! बिजनेस-जॉब से आएगा अकूत धन
डिस्क्लेमर:यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines