Planets Responsible for Hair Fall: ज्योतिष शास्त्र केवल भविष्यवाणी का शास्त्र नहीं है, बल्कि यह मनुष्य और समाज कल्याण का भी शास्त्र है। वैदिक ज्योतिष में मनुष्य के हर अंग के लिए ग्रह निर्धारित हैं। सिर से झड़ते बालों के लिए ग्रह का निर्धारण किया गया है, जो सीधे तौर त्वचा (स्किन), बालों और रक्त (खून) से संबंधित हैं। शरीर के इन तीनों अवयवों—स्किन, बाल और खून—के लिए तीन अलग-अलग ग्रह हैं। वहीं बाल झड़ने की प्रॉब्लम यदि हार्मोन से जुड़ी है, तो इसके लिए भी दो अलग ग्रह निर्धारित है।
हेयरफॉल के लिए जिम्मेदार ग्रह
- वैदिक ज्योतिष में स्किन यानी त्वचा के लिए बुध ग्रह को कारक माना गया है।
- बालों के लिए ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को इसका कारक बनाया गया है।
- खून संबंधी समस्याओं के लिए मंगल ग्रह को जिम्मेदार बताया गया है।
- जब हेयरफॉल की समस्या हार्मोन से जुड़ी होती है, तो इसके लिए चंद्रमा और केतु जिम्मेदार बताए गए हैं।
लग्न भाव और सूर्य भी हैं उत्तरदायी
फोटो: Meta AI
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जन्म-कुंडली में जब इन ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है, तो देर-सबेर बाल झड़ने की प्रॉब्लम अवश्य आती है। वहीं जब कुंडली के पहले भाव यानी लग्न पर किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि होती है, तो बाल समय से पहले झड़ने लगते हैं। साथ ही, जब सूर्य ग्रह बहुत पीड़ित या दूषित होते हैं, तब असमय बाल झड़ने लगते हैं। बता दें कि कुंडली के प्रथम भाव के स्वामी सूर्य होते हैं।
हेयरफॉल के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
- बुधवार को हरे रंग की वस्तुओं का दान करें। जरुरतमंदो को हरी मूंग दान में दें और गौमाता को हरी घास या हरा चारा खिलाएं।
- बुधवार को भगवान गणेश को मोदक और दूर्वा घास की माला चढ़ाएं। विष्णुजी की पूजा करने से भी लाभ होता है।
- व्यक्ति को अधिक से अधिक सफेद कपड़े पहनने चाहिए। शुक्रवार को सफेद वस्तुओं (चीनी, चावल, दही, मिश्री और सफेद कपड़े) का दान करना चाहिए।
- व्यक्ति को को लाल रंग के वस्त्र, गुड़, तांबा, मसूर दाल का दान करना चाहिए।
- मंगल गायत्री मंत्र ‘ॐ अंगारकाय विद्महे शक्ति हस्ताय धीमहि तन्नो भौमः प्रचोदयात् मंत्र” का जाप करने से लाभ होता है।
- सोमवार को भगवान शिव की आराधना के बाद दूध और खीर का दान करने से फायदा होता है।
- नियमित रूप से ध्यान और योग करें। जीवनशैली में बदलाव लाएं, स्वस्थ और सात्विक भोजन करें।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
ये भी पढ़ें: क्यों नहीं होता राम कथा में उनकी बहन का जिक्र, चार भाइयों में कभी किसी ने नहीं ली सुध, जानें क्या है कहानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
15 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines