Planet Alignment: जैसा कि फरवरी माह की शुरुआत ने ही यह संकेत दे दिया था कि यह महीना ग्रहों की हलचल का एक खास महीना साबित होगा. इसकी पुष्टि इस माह के अंतिम हफ्ते में भी हो रही है, जब 6 ग्रह एक ही सीध में होंगे. अंग्रेजी में जहां इसे 'प्लैनेटरी अलाइनमेंट' (Planet Alignment) कहा जाता है, वहीं आमभाषा में इसे 'ग्रहों की परेड' भी कहते हैं. जब कई बड़े ग्रह एक ही सीध में आकर सक्रिय हो जाते हैं, तो उसका प्रभाव व्यापक और गहरा माना जाता है. इस समय बुध, शुक्र, शनि और गुरु के साथ यूरेनस और नेप्च्यून भी लगभग एक रेखा में दिखाई दे सकते हैं. ऐसी स्थिति कम ही बनती है और यह मार्च तक असर दिखा सकती है.
ग्रह स्थिति के अनुसार गुरु मिथुन में, शनि मीन में और बुध-शुक्र के साथ राहु कुंभ में स्थित हैं. फरवरी के अंत में मंगल और चंद्रमा भी कुंभ में पहुंचकर ऊर्जा और भावनात्मक शक्ति बढ़ाएंगे. ग्रहों की यह विशेष व्यवस्था सोच, धन, जिम्मेदारी और भाग्य से जुड़े मामलों में तेज बदलाव का संकेत दे रही है. इससे कुछ लोगों को अचानक अवसर, नए संपर्क और आर्थिक लाभ मिल सकते हैं. सही दिशा में प्रयास करने वालों को विशेष सफलता मिलने के संकेत हैं. आइए जानते हैं, किन 6 राशियों के लिए इन 6 ग्रहों की यह अद्भुत और दुर्लभ व्यवस्था बेहद लाभकारी साबित हो सकती है?
---विज्ञापन---
मेष राशि
यह ग्रह संरेखण आपके लिए करियर में तेज उछाल का संकेत दे रहा है. अटके प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे. अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. व्यापार में नई रणनीति लाभ देगी. आत्मविश्वास बढ़ेगा. प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं. परिवार का साथ मनोबल मजबूत करेगा. नए निवेश में लाभ मिलने के संकेत हैं. स्वास्थ्य में ऊर्जा बनी रहेगी. यात्रा लाभकारी रहेगी.
---विज्ञापन---
मिथुन राशि
आपके लिए यह समय भाग्य को जगाने वाला है. गुरु का प्रभाव सोच को व्यापक बनाएगा. नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे. विदेश से जुड़े काम बन सकते हैं. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. संचार कौशल से लाभ मिलेगा. नई नौकरी या प्रमोशन की संभावना है. साझेदारी और टीम वर्क से सफलता मिलेगी. शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में उन्नति होगी. अचानक लाभ और उपहार मिलने के योग हैं.
यह भी पढ़ें: Neem Karoli Baba: खुशी, दुख और क्रोध में न करें ये 3 काम, जिंदगी बदल देगी नीम करोली बाबा की ये सीख
सिंह राशि
यह संयोग आपके नेतृत्व को मजबूत करेगा. व्यापार में विस्तार होगा. साझेदारी से लाभ मिल सकता है. अचानक धन लाभ के संकेत हैं. सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई जिम्मेदारी मिलेगी. रचनात्मक कार्यों में पहचान बनेगी. प्रभावशाली लोगों से सहयोग मिलेगा. पुराने निवेश से लाभ संभव है. परिवार में सुख और शांति का वातावरण रहेगा.
कन्या राशि
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. शनि अनुशासन का फल देगा. आय स्थिर होगी. स्वास्थ्य में सुधार होगा. पुराने विवाद सुलझ सकते हैं. निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. योजनाएं समय पर पूरी होंगी. अचानक अवसर और नया कार्य प्राप्त हो सकता है. मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. आत्मविश्वास बढ़ने से फैसले सफल होंगे.
तुला राशि
यह समय आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. शुक्र का प्रभाव सुख-सुविधाएं बढ़ाएगा. कला और रचनात्मक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. व्यापार में नई डील फाइनल हो सकती है. परिवार में शुभ समाचार मिलेगा. पुराने निवेश और संपत्ति से लाभ संभव है. करियर में नई चुनौतियों का सामना करना सफल रहेगा. मित्रों और सामाजिक संपर्कों से फायदा होगा.
धनु राशि
आपके लिए यह ग्रह स्थिति नई दिशा देने वाली है. रुके कार्य पूरे होंगे. नौकरी में पदोन्नति संभव है. आत्मविश्वास बढ़ेगा. समाज में मान-सम्मान मिलेगा. लंबी यात्रा लाभकारी रहेगी. निवेश और संपत्ति से लाभ के योग हैं. व्यापार में नयी पहल और लाभ के अवसर आएंगे. शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार में सुख-शांति और सहयोग का माहौल बनेगा.
यह भी पढ़ें: Surya Gochar: हिन्दू वर्ष का अंतिम सूर्य गोचर 15 मार्च को, शुरू होगा इन 5 राशियों का ‘गोल्डन टाइम’
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.