Chandra Ast 2026 Rashifal & Astro Upay: चंद्रमा को ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रह माना जाता है, जिसकी समय-समय पर जगह बदलती है. साथ ही चंद्र ग्रह हर महीने अस्त व उदय अवस्था में जाते हैं, जिसका अच्छा-खासा प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है. खासतौर पर व्यक्ति की मानसिक स्थिति, सुख, समृद्धि, स्वभाव और बुद्धिमत्ता आदि में बदलाव आता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, साल 2026 में 17 जनवरी को सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर सबसे पहले चंद्र ग्रह अस्त होंगे, जो 20 जनवरी की शाम 7 बजकर 20 मिनट तक इस अवस्था में रहेंगे. चलिए जानते हैं किन 3 राशियों का भाग्य चंद्र के अस्त रहने से वर्ष 2026 में चमक सकता है.
मेष राशि
चंद्र ग्रह का अस्त होना मेष राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा. जहां एक तरफ आप अपने रिश्तों को लेकर संतुष्ट रहेंगे. वहीं दूसरी तरफ कार्यक्षेत्र में भी कोई बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होगी. संपत्ति खरीदना या बेचना साल की शुरुआत में कारोबारियों के लिए शुभ रहेगा. इसके अलावा विवाह योग्य जातकों को भी जल्द शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.
- उपाय- नियमित रूप से दूध का दान करें.
तुला राशि
मेष के अलावा तुला राशि वालों को भी चंद्र अस्त के शुभ प्रभाव से लाभ होने वाला है. आप अपनी सेहत को लेकर सीरियस होंगे और एक्सरसाइज को प्राथमिकता देंगे. इससे आपको अपनी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा. साल 2026 की शुरुआत में कामकाजी लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी. कोई बड़ी समस्या आपको इस दौरान परेशान नहीं करेगी, बल्कि पुरानी गलतफहमियों को दूर करने का मौका मिलेगा.
- उपाय- प्रत्येक सोमवार जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें.
कुंभ राशि
चंद्र ग्रह का 4 दिन तक अस्त अवस्था में रहना कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा. किसी अज्ञात स्रोत से आपको धन लाभ होगा, जिस कारण पैसों की समस्या दूर होगी. साल 2025 में यदि आपने लोन लिया था तो वो आप 2026 की शुरुआत में चुका देंगे. इसके अलावा रिश्तों में प्रेम और सेहत में सुधार भी कुंभ राशि वालों को देखने को मिलेगा.
- उपाय- जरूरी काम के लिए घर से निकलने से पहले मिश्री खाएं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
11 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
19 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines