Pitru Paksha Mistakes: पितृ पक्ष इस साल 29 सितंबर, शुक्रवार यानी आज से शुरू हो रहा है। जो कि 14 अक्टूबर, 2023 तक चलेगा। पितृ पक्ष के 16 दिन पूर्वजों को समर्पित माना गया है। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करते हैं। पौराणिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में पितरों के निमित्त तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध करने से उनकी आत्मा तृप्त हो जाती है। जिसके पितर प्रसन्न होकर अपने वंशजों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। कहते हैं पितरों के आशीर्वाद से घर-परिवार में बरकत और खुशहाली बनी रहती है। शास्त्रों के मुताबिक पितृ पक्ष में कुछ कार्य निषेध माने गए हैं। यानी पितृ पक्ष के दौरान कुछ कार्य नहीं करने चाहिए। मान्यता है कि पितृ पक्ष के दौरान कुछ कार्यों को करने से पितर नाराज हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि पितृ पक्ष में क्या नहीं करना चाहिए।
पितृ पक्ष में ना करें ये 5 गलतियां
प्याज और लहसुन को तामसिक भोजन माना गया है। पितृ पक्ष में प्याज-लहसुन का सेवन और इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए।
पितृ पक्ष के दौरान किसी भी प्रकार का जश्न या उत्सव नहीं मनाना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान किसी पार्टी का भी हिस्सा नहीं बनना चाहिए। इस दौरान केक काटना तो बेहद अशुभ माना गया है (भारतीय परंपरा में)।
पितृ पक्ष के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इस दौरान कपड़े वाहन, पॉपर्टी इत्यादि खरीदने से भी बचना चाहिए।
पितृ पक्ष की का पूरा समय पूर्वजों (पितरों) को समर्पित है। ऐसे में इस दौरान शराब या मांसाहारी भोजन के सेवन से बचना चाहिए।
पितृ पक्ष में नाखून काटने, बाल कटवाने और दाढ़ी बनवाने से परहेज करना चाहिए। हालांकि जो श्राद्ध करते हैं, वे पिंडदान के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन जो पिंडदान, तर्पण, और श्राद्ध इत्यादि कार्य नहीं करते, उन्हें इन कार्यों से बचना चाहिए।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines