Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पितृ पक्ष का समय पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए बेहद शुभ माना जाता है. पितृ पक्ष 26 सितंबर से लेकर 10 अक्टूबर तक रहने वाले हैं. पितृ पक्ष के दौरान ग्रहों की स्थिति के अनुसार, कई राशियों के लिए समय अच्छा रहेगा. इस दौरान बन रहे योग राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं. पितृ पक्ष में इन लकी राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है. चलिए पितृ पक्ष के दौरान की इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं.
वृषभ राशि
कामकाज और करियर के लिहाज से वृषभ राशि वालों क लिए समय अच्छा रहेगा. आप लोगों को काम में सफलता मिलेगी. पुराने अटके काम पूरे हो सकते हैं. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. आपको अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. यह आपकी आर्थिक स्थिति के लिए अच्छा साहित होगा.
मिथुन राशि
नौकरी की तलाश में लगे मिथुन राशि के लोगों को नई नौकरी मिलने की खुशी मिल सकती है. आप लोगों को नए काम में सफलता मिलेगी. कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. कारोबारियों को किसी बड़ी डील के होने से फायदा हो सकता है.
ये भी पढ़ें – Gajkesari Rajyog 2026: गुरु-चंद्र युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन 4 राशियों को करियर में मिलेगा लाभ
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा. कारोबार में लाभ मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे. अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है. हालांकि, कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा. इसके कारण आपको भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है.
तुला राशि
करियर और कारोबार के लिहास से तुला राशि का समय अच्छा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. इन लोगों को पुराने संपर्क से फायदा हो सकता है. आर्थिक लिहाज से आपके लिए सुनहरा समय रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा रहेगा.
मकर राशि
मकर राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा. आप लोगों को मेहनत का फल मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. काम को लेकर नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अटका हुआ काम पूरा हो सकता है. पितृ पक्ष का समय इन राशियों के लिए सही रहेगा. इन्हें पूरी श्रद्धा के साथ पितरों का तर्पण और श्राद्ध करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
18 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines